कोरबा में हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिव की हृदयगति रुकने से मौत, साथियों में शोक और रोष

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टरः उमेश डहरिया

कोरबा, छत्तीसगढ़: शासकीयकरण की मांग को लेकर 17 मार्च से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिवों के आंदोलन में बड़ा हादसा हो गया है। पाली ब्लॉक में भूख हड़ताल के चौथे दिन कुटेलामुड़ा पंचायत के सचिव राजकुमार कश्यप की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

इस दुखद घटना ने पूरे पंचायत सचिव संघ को गहरे शोक और आक्रोश में डाल दिया है। वहीं सचिव के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आंदोलनकारियों और मृतक के साथियों में प्रशासन के प्रति गहरा असंतोष देखा जा रहा है।

जनपद कार्यालय के पास लगा था धरना स्थल

पाली ब्लॉक के जनपद पंचायत कार्यालय के समीप पंचायत सचिवों ने अपनी मांगों के समर्थन में धरना स्थल स्थापित किया था। सचिव लगातार भीषण गर्मी के बीच आंदोलनरत थे। हड़ताल में शामिल सचिव राजकुमार कश्यप ने दोपहर के समय अचानक सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत की।

हालत बिगड़ने पर साथी सचिवों ने उन्हें तत्काल चिकित्सकीय मदद पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

संघ में उबाल, परिजनों में कोहराम

राजकुमार कश्यप की असामयिक मृत्यु से सचिव संघ में गहरा आक्रोश है। संघ का कहना है कि सरकार की अनदेखी और उपेक्षा के कारण यह हादसा हुआ है। सचिवों की लंबे समय से चल रही मांगों पर सरकार का उदासीन रवैया आंदोलनकारियों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बनता जा रहा है।

साथ ही संघ ने मृतक सचिव के परिवार को उचित मुआवजा और एक परिजन को नौकरी देने की मांग की है।

प्रशासन पर सवाल

इस घटना के बाद सचिव संघ ने यह सवाल उठाया है कि जब हड़ताल की सूचना पहले से थी, तब स्थानीय प्रशासन ने कोई मेडिकल सुविधा या स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था क्यों नहीं की?

राजकुमार कश्यप की मौत ने पंचायत सचिवों के आंदोलन को और अधिक संवेदनशील और गंभीर बना दिया है। सचिव संघ ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे तब तक पीछे नहीं हटेंगे, जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। अब देखना यह होगा कि शासन इस त्रासदी से कोई सबक लेता है या नहीं।

कांग्रेस का ED के खिलाफ प्रदर्शन: ‘नेशनल हेराल्ड मामले में सरकार की राजनीतिक बदले की कार्रवाई…यह भी पढ़े

Chhindwara में पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बस पलटी, 10 की मौत की खबर, 30 से ज्यादा घायल

Chhindwara bus accident : सिमरिया मंदिर के पास बड़ा हादसा मध्यप्रदेश के

Petrol Diesel : अफवाहों पर रोक के लिए SOP जारी, फेक न्यूज फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Petrol Diesel : अफवाहों से बढ़ी चिंता, प्रशासन अलर्ट जिले में पेट्रोल

Dhanwal suspension : श्री धनवाल की याचिका पर जबलपुर उच्च न्यायालय ने नहीं दिया स्थगन

Dhanwal suspension : अपेक्स बैंक द्वारा दिनांक 22-3-26 को आदेश क्रमांक मप्रमु/13/केडर/प्रसं/2979

RAIPUR : आबकारी ठेकों और महादेव सट्टा मामले पर डिप्टी CM अरुण साव का कांग्रेस पर पलटवार

RAIPUR : आबकारी विभाग ठेका विवाद पर पलटवार रायपुर में आबकारी विभाग

Hazaribagh में रामनवमी से पहले पुलिस का ‘महाअभियान’: 54 ठिकानों पर रेड, शराब की भट्टियां की गईं ध्वस्त

रिपोर्टर: रूपेश कुमार दास Hazaribagh रामनवमी के महापर्व को नशामुक्त और शांतिपूर्ण

Cinema राजकुमार राव की फिल्म ‘टोस्टर’ का इंतज़ार खत्म: ओटीटी पर इस दिन होगी ब्लॉकबस्टर एंट्री

Cinema : बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेता राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा के

Maheshwar में फूटा परिजनों का दर्द: “बेटी दबाव में है, साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है कुल का नाम”

Maheshwar फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की अभिनेत्री मोनालिसा भोंसले द्वारा कोच्चि

Mercosur ने UAE और भारत के साथ व्यापार वार्ता तेज की, वैश्विक ट्रेड में नए अवसर

Mercosur : दक्षिण अमेरिकी व्यापार समूह Mercosur ने भारत और UAE के

Madhupur: बूढ़ेई चौक पर भीषण आग का तांडव, देखते ही देखते खाक हुईं 6 दुकानें; लाखों का नुकसान

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बूढ़ेई