पलवल : नशे में धुत पुलिसकर्मी ने 3 बच्चों को रौंदा, 2 की मौत, 1 गंभीर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Palwal: Drunk policeman ran over 3 children, 2 dead, 1 critical

पलवल (हरियाणा)। जिले के हथीन खंड के गांव उटावड़ में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नशे में धुत एक तेज रफ्तार कार सवार पुलिसकर्मी ने स्कूल से लौट रहे तीन मासूम बच्चों को कुचल दिया। इस हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे में दो की मौत, एक गंभीर

मृतकों में अयान (5) और अहसान (7) शामिल हैं, जबकि उनका बड़ा भाई अरजान (9) गंभीर रूप से घायल है। घायल बच्चे को इलाज के लिए रोहतक PGI रेफर किया गया है। वहीं मृत बच्चों के शवों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में रखवाया गया है।

आरोपी पुलिसकर्मी मौके पर पकड़ा गया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद आरोपी पुलिसकर्मी गाड़ी लेकर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे करीब 500 मीटर आगे जाकर पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि, जब पुलिस आरोपी को ले जाने लगी तो गुस्साए लोगों ने पुलिस वाहन का भी पीछा किया और आरोपी का मेडिकल टेस्ट उनके सामने कराने की मांग की।

पिता का बयान

मृतक बच्चों के पिता शाहबुद्दीन ने बताया कि उनके तीनों बेटे उटावड़ के निजी गरीबा पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। स्कूल की छुट्टी के बाद जब तीनों सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
उन्होंने आरोप लगाया कि गाड़ी चलाने वाला आरोपी नरेश कुमार, हरियाणा पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल है और हादसे के समय नशे में धुत था।

वर्दी की धौंस दिखाता रहा आरोपी

ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी पुलिसकर्मी मौके पर झगड़ा करता रहा और वर्दी की धौंस दिखाता रहा। वह मानने को तैयार नहीं था कि उसने बच्चों को टक्कर मारी है। इस दौरान ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया और मौके पर तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Vidhyak Rameshwar Sharma ने चंद्रशेखर तिवारी का किया समर्थन, मुस्लिम नेताओं पर साधा निशाना

Vidhyak Rameshwar Sharma: हनुमान जयंती की शोभायात्रा को लेकर कुछ मुस्लिम नेता

Hamirpur: रेलवे ट्रैक पर रील बना रहीं 5 नाबालिग लड़कियां, वीडियो वायरल

Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने

Vidhyak Rameshwar Sharma ने चंद्रशेखर तिवारी का किया समर्थन, मुस्लिम नेताओं पर साधा निशाना

Vidhyak Rameshwar Sharma: हनुमान जयंती की शोभायात्रा को लेकर कुछ मुस्लिम नेता

Vaibhav Sooryavanshi की धमाकेदार पारी, राजस्थान रॉयल्स ने लगातार तीसरी बार दर्ज की जीत

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मंगलवार को खेले

Bengaluru Airport पर सोने की तस्करी का बड़ा खुलासा, 5 गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट में छिपाकर ले जा रहे थे सोना

Bengaluru Airport: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोने

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. भिलाई स्टील प्लांट में

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. यूसीसी लागू करने की

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 8 अप्रैल 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों

Rural drinking water : ग्रामीण इलाकों में पेयजल के लिए नवाचार, पंचायत में पानी समिति को मिलेंगे अधिकार

मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में साफ पेयजल पहुंचाने के लिए सीएम

सीएम हिमंत की पत्नी के पास तीन पासपोर्ट, पवन खेड़ा का सीएम हिमंत बिस्वा पर अटैक

by: digital desk कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के असम के मुख्यमंत्री हिमंत

Effigy Controversy : भानुप्रतापपुर में SDOP के पुतला दहन के बाद सियासत गरम, जांच की मांग तेज

Effigy Controversy : संयुक्त पुलिस परिवार संघ ने की कड़ी निंदा, नेताओं

Screen Awards 2026 : ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, 14 अवॉर्ड्स पर किया कब्जा

Screen Awards 2026 : बेस्ट डायरेक्टर आदित्य धर, ‘होमबाउंड’ बनी बेस्ट फिल्म