सायाजी होटल की फर्जी वेबसाइट से ऑनलाइन ठगी: इंदौर में व्यक्ति से वसूले गए 28 हजार रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर, — शहर के प्रतिष्ठित सायाजी होटल के नाम पर एक शख्स से ठगी का मामला सामने आया है। एक जालसाज ने फर्जी वेबसाइट और खुद को होटल मैनेजर बताकर पीड़ित से ₹28,000 की ठगी कर ली। मामला अब साइबर क्राइम के तहत दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।


कैसे हुई ठगी की शुरुआत

शिकायतकर्ता विक्रम चौधरी 3 जून को अपने मालिक पंकज शाह के नाम से सायाजी होटल में रूम चेंज करवाने के लिए ईमेल भेजा था। जब उन्हें कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने गूगल पर सायाजी होटल की वेबसाइट सर्च की। वहां उन्हें एक वेबसाइट मिली, जिस पर एक संपर्क नंबर भी दिया गया था।

विक्रम ने उस नंबर पर कॉल किया, तो फोन उठाने वाले ने खुद को अभिषेक शर्मा, सायाजी होटल का मैनेजर बताया। अभिषेक ने ईमेल में तकनीकी परेशानी का हवाला देते हुए वॉट्सऐप पर जानकारी भेजने को कहा।


व्हाट्सऐप से भेजा गया QR कोड, मांगे पैसे

विक्रम के सहयोगी मनीष ने वॉट्सऐप पर रूम से जुड़ी डिटेल भेजीं। थोड़ी देर बाद अभिषेक ने एक QR कोड भेजते हुए ₹10,000 की मांग की और कुछ समय बाद ₹18,000 और मांगे। उसने दावा किया कि बुकिंग कन्फर्म हो चुकी है।


मालिक से भी मांगे ₹33,000, फिर हुआ संदेह

इसके बाद ठग ने सीधे पंकज शाह को कॉल कर ₹33,000 और मांगे। जब पंकज ने होटल की कर्मचारी हीना से संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि पहले ही ₹28,000 जमा किए जा चुके हैं, फिर दोबारा पैसे क्यों?

यहीं से पूरे मामले पर शक गहराया और विक्रम चौधरी फिर से सायाजी होटल पहुंचे। वहां सिक्योरिटी मैनेजर मंजय ठाकुर ने पड़ताल की तो पता चला कि जिस वेबसाइट और नंबर से संपर्क किया गया था, वह सायाजी होटल की आधिकारिक जानकारी नहीं थी।


पुलिस ने किया मामला दर्ज, जांच जारी

मंजय ठाकुर ने तत्काल विजयनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मोबाइल नंबर, बैंक खाता और वेबसाइट डोमेन की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, यह एक सुनियोजित साइबर ठगी का मामला है, जिसमें होटल जैसी हूबहू वेबसाइट बनाकर लोगों को धोखा दिया गया। जांच के बाद जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

JHARKHAND : निमडीह में सड़क किनारे मिले युवक के शव की हुई पहचान, हत्या की आशंका

JHARKHAND : निमडीह क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई

UTTARAKHAND : भारत की जीत के लिए नैनीताल में खेल प्रेमियों की प्रार्थना

रिपोर्टर: भुवन सिंह ठठोला UTTARAKHAND : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले

Mahtari Vandan Yojana: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ओडिशा के लिए रवाना

Mahtari Vandan Yojana: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर माताओं को दी बधाई रायपुर।

Gorakhapali Dispute: मारपीट में घायल कोटवार की मौत, गांव में तनाव बढ़ा

Gorakhapali Dispute: बिलासपुर में इलाज के दौरान कोटवार ने तोड़ा दम Gorakhapali

TOP 10 UP: उत्तर प्रदेश की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

TOP 10 UP: उत्तर प्रदेश में आज राजनीति, विकास, मौसम और सामाजिक

Chhattisgarh : रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Chhattisgarh : रायपुर राजधानी में अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ प्रशासन

TOP 10 CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

TOP 10 CG: छत्तीसगढ़ में आज कई अहम घटनाएँ सुर्खियों में रहीं।

TOP 10 MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

TOP 10 MP: मध्य प्रदेश में आज कई महत्वपूर्ण घटनाएँ और फैसले

International Women’s Day : नारी शक्ति, सम्मान और समानता का संदेश

International Women's Day : महिलाओं के अधिकार, उपलब्धियों और सशक्तिकरण को समर्पित

8 मार्च 2026 का राशिफल

मेष (Aries):आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां

UTTAR PRADESH : यूपी बना विश्वास का प्रतीक, यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी : योगी आदित्यनाथ

UTTAR PRADESH : मुख्यमंत्री ने आगरा में यथार्थ हॉस्पिटल का लोकार्पण किया

BOKARO : अपूर्वा वर्मा ने UPSC 2025 में हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 42, आईएएस बनने का गौरव

BOKARO : डीपीएस बोकारो की पूर्व छात्रा और वर्तमान दिल्ली पुलिस एसीपी

Gwalior Crime : पिता पुत्र ने मिलकर मारी पड़ोसी को गोली

ग्वालियर में दुश्मनी का बदला लेने के लिए पिता और पुत्र ने

T20 Wrold Cup Final:अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने, होगा रोमांचक मुकाबला

अहमदाबाद। आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को

Chhattisgarh : मनेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय युवा संसद: छात्रों ने लोकतंत्र की झलक दिखाई

Chhattisgarh : स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विद्यार्थियों ने संसद

Nawada : एसपी अभिनव धीमान ने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और अपराध नियंत्रण पर दिया कड़ा निर्देश

Nawada : पुलिस मुख्यालय में संगोष्ठी में एसपी ने अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा,

AmbalaJobFair2026 : सेना से रिटायर जवानों के लिए रोजगार का बड़ा अवसर, 17 मार्च को जॉब फेयर

by: digital desk AmbalaJobFair2026 : अंबाला/चंडीगढ़: पूर्व सैनिकों को नागरिक जीवन में

Cervical Cancer : सर्वाइकल कैंसर से बचाव अब संभव : डा संगीता त्रिवेदी

Cervical Cancer : दमोह : बच्चेदानी के मुंह का कैंसर (सर्वाइकल कैंसर)

Rajasthan : स्कूल में बच्चों ने टीम इंडिया की जीत के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

Rajasthan : आर्यन मॉडल स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों ने मैदान में बैट-बॉल

Water From Peepal Tree : पीपल के पेड़ से टपकी पानी की धार, ग्रामीणों में चर्चा

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Water From Peepal Tree : सतवास तहसील के ग्राम

BIHAR NEWS : होली खेलने निकले युवक की तीन दिन बाद मिली लाश, सिर पर चाकू के कई वार

BIHAR NEWS : रोहतास जिला के कोचस थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात,

Gwalior News : नाश्ते की दुकान पर पेड़ गिरा, तीन लोग घायल

Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर मे रेलवे स्टेशन के चार नंबर