शेफाली जरीवाला के निधन पर बोले पूर्व पति हरमीत सिंह: “तलाक के बाद भी सम्मान और रिश्ते कायम रहे”

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मुंबई, मशहूर म्यूजिक वीडियो “कांटा लगा” फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री स्तब्ध है। 27 जून को शेफाली का आकस्मिक निधन हो गया, जिससे उनके प्रशंसक और करीबी गहरे शोक में हैं। इस बीच, उनके पहले पति और संगीतकार हरमीत सिंह ने भी अपनी भावनाएं साझा की हैं।

आखिरी मुलाकात की यादें साझा कीं

एक इंटरव्यू में हरमीत सिंह ने बताया कि कुछ साल पहले वह एक शो के सिलसिले में बांग्लादेश गए थे, जहां शेफाली और अभिनेत्री सनी लियोनी भी मौजूद थीं। उन्होंने बताया, “हम तीनों एक ही प्राइवेट प्लेन से लौटे थे और शेफाली मेरे बगल में बैठी थीं। उस सफर के दौरान हम दोनों की लंबी बातचीत हुई।”

“हमेशा सम्मान और दोस्ती बनी रही”

हरमीत ने आगे कहा, “भले ही हमारी शादी टूट गई थी, लेकिन तलाक के बाद भी हमारे बीच रिश्तों में कड़वाहट नहीं आई। जब भी किसी कार्यक्रम या पार्टी में मुलाकात होती, हम एक-दूसरे से सम्मानपूर्वक पेश आते थे।”

सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट

शेफाली के निधन की खबर के बाद हरमीत सिंह ने सोशल मीडिया पर भी एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, “शेफाली के असमय निधन की खबर सुनकर मैं बेहद दुखी हूं। हमने साथ में जो पल बिताए, वे हमेशा मेरे दिल में रहेंगे। मैं उनके पति पराग त्यागी, माता-पिता और बहन शिवानी के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।”


शेफाली का करियर और निजी जीवन

शेफाली जरीवाला ने अपने करियर की शुरुआत मात्र 19 वर्ष की उम्र में सुपरहिट म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से की थी। उनका बोल्ड डांस और स्क्रीन प्रेजेंस रातों-रात चर्चा में आ गया।

2004 में उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर हरमीत सिंह (मीत ब्रदर्स) से शादी की थी, जो 2009 में तलाक के साथ समाप्त हुई। बाद में 2015 में उन्होंने अभिनेता पराग त्यागी से विवाह किया।

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ₹1800 और मोबाइल

MP: Top 10 News

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर-चंबल में

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026 का पंचांग, सोम प्रदोष और अनंग