By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > Pin Post > Office Friendship : ‘ऑफिस में कोई दोस्त नहीं होता’, 6 साल नौकरी के बाद शख्स का छलका दर्द; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Pin Postस्वदेश स्पेशल

Office Friendship : ‘ऑफिस में कोई दोस्त नहीं होता’, 6 साल नौकरी के बाद शख्स का छलका दर्द; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Rajkumar Sisodiya
Last updated: July 4, 2026 1:30 pm
By Rajkumar Sisodiya
Share
5 Min Read
नौकरी छोड़ने के बाद ऑफिस के दोस्तों से संपर्क टूटने पर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट का प्रतीकात्मक दृश्य।
6 साल तक साथ काम करने के बाद नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारी की वायरल पोस्ट ने ऑफिस की दोस्ती और कॉर्पोरेट रिश्तों पर नई बहस शुरू कर दी।
SHARE

Office Friendship : 6 साल तक साथ काम, नौकरी छोड़ते ही खत्म हुआ संपर्क

Office Friendship : ऑफिस में बनने वाली दोस्ती क्या वाकई जिंदगीभर साथ निभाती है? यह सवाल एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। एक कर्मचारी ने दावा किया कि जिस कंपनी में उसने छह साल तक काम किया, वहां के सहकर्मियों के साथ उसके बेहद अच्छे संबंध थे। लेकिन जैसे ही उसने नौकरी छोड़ी, किसी ने न फोन किया, न मैसेज और न ही हालचाल पूछा।

Contents
Office Friendship : 6 साल तक साथ काम, नौकरी छोड़ते ही खत्म हुआ संपर्कOffice Friendship : सहकर्मियों के लिए हमेशा खड़े रहेOffice Friendship : नौकरी छोड़ने के बाद बदल गया सब कुछOffice Friendship : ‘दोस्त नहीं, सिर्फ सहकर्मी थे’Office Friendship : सोशल मीडिया पर लोगों ने साझा किए अपने अनुभवOffice Friendship : ऑफिस की दोस्ती पर फिर शुरू हुई बहस
Office Friendship

यह अनुभव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रशांत पानसरे नाम के यूजर ने साझा किया, जिसकी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।

Office Friendship : सहकर्मियों के लिए हमेशा खड़े रहे

प्रशांत ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने के दौरान उन्होंने अपने सहकर्मियों के साथ केवल प्रोफेशनल नहीं बल्कि व्यक्तिगत रिश्ते भी बनाए। वे साथ में चाय-लंच करते, घूमने जाते और एक-दूसरे के परिवारों से भी जुड़े हुए थे।

Office Friendship

उन्होंने बताया कि कई दोस्तों की शादी में शामिल हुए, जरूरत पड़ने पर देर रात रक्तदान किया और एक सहकर्मी के बुजुर्ग माता-पिता की मदद के लिए रातों-रात दूसरे शहर तक चले गए। किसी की बहन की शादी में सहयोग करने के लिए उन्होंने छुट्टियां तक लीं।

Office Friendship : नौकरी छोड़ने के बाद बदल गया सब कुछ

Love Marriage Viral Video : घर से भागकर की लव मैरिज, अब अधूरी दीवारों और कच्ची छत के नीचे गुजर रही जिंदगी, वीडियो ने छेड़ी बहस

प्रशांत के मुताबिक, नौकरी छोड़ने के बाद उन्हें सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब जिन लोगों को वह अपना करीबी दोस्त मानते थे, उनमें से किसी ने भी उनसे संपर्क नहीं किया। उन्होंने लिखा कि न कोई फोन आया, न मैसेज, न ईमेल और न ही किसी ने यह पूछा कि वे कैसे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्हें खुद मदद की जरूरत पड़ी, तब भी कोई आगे नहीं आया।

Office Friendship : ‘दोस्त नहीं, सिर्फ सहकर्मी थे’

पोस्ट में प्रशांत ने लिखा कि उन्हें एहसास हुआ कि जिन लोगों को वह दोस्त समझते थे, वे शायद सिर्फ सहकर्मी थे। उनके अनुसार, ऑफिस में ज्यादातर लोग अपने करियर, प्रमोशन और प्रोफेशनल जिम्मेदारियों में व्यस्त रहते हैं, इसलिए हर रिश्ता उतना गहरा नहीं होता जितना दिखाई देता है।

उन्होंने लोगों को सलाह दी कि अपनी सामाजिक जिंदगी केवल ऑफिस तक सीमित न रखें, बल्कि कार्यस्थल के बाहर भी ऐसे रिश्ते बनाएं जो नौकरी बदलने के बाद भी कायम रहें।

Office Friendship : सोशल मीडिया पर लोगों ने साझा किए अपने अनुभव

Viral Story : 92 साल की उम्र में भी फुटपाथ पर सामान बेच रहे बुजुर्ग, घर की हालत देख भावुक हुए लोग

प्रशांत की पोस्ट पर हजारों यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा कि यदि दोस्ती सच्ची हो तो नौकरी बदलने के बाद भी रिश्ते बने रहते हैं।
दूसरे यूजर का कहना था कि हर व्यक्ति दूसरों की तरह संवेदनशील नहीं होता और अक्सर हमें यह समझने में समय लग जाता है कि कौन हमारे साथ वास्तव में खड़ा रहेगा।
एक अन्य यूजर ने लिखा कि शायद प्रशांत हमेशा दूसरों की मदद करने वाले इंसान थे, इसलिए किसी ने कभी यह सोचा ही नहीं कि उन्हें भी किसी दिन मदद की जरूरत पड़ सकती है।

Office Friendship : ऑफिस की दोस्ती पर फिर शुरू हुई बहस

इस वायरल पोस्ट ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या ऑफिस में बनने वाली दोस्ती कार्यस्थल तक ही सीमित रहती है या फिर वह नौकरी बदलने के बाद भी उतनी ही मजबूत बनी रहती है। सोशल मीडिया पर इस विषय पर लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिल रही है। कुछ लोग इसे आधुनिक कॉर्पोरेट संस्कृति की सच्चाई बता रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि सच्चे रिश्ते नौकरी से नहीं, बल्कि आपसी विश्वास और जुड़ाव से बनते हैं।

read more : Viral Post : बीमार दादी से मिलने के लिए नहीं मिली छुट्टी, मैनेजर के जवाब पर भड़के लोग; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

TAGGED:Corporate CultureCorporate LifeOffice FriendsOffice FriendshipOffice LifeSocial Media Viraltrending newsViral PostWork CultureWorkplace Relationshipऑफिस दोस्तीऑफिस फ्रेंडशिपऑफिस लाइफकार्यस्थलकॉर्पोरेट लाइफकॉर्पोरेट संस्कृतिट्रेंडिंग न्यूजवर्क कल्चरवायरल पोस्टसोशल मीडिया
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Pin Postअग्निपथ

Supreme Court Hearing : भोजशाला परिसर में नमाज पढ़ने की नहीं दी मंजूरी,एमपी हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से किया इनकार

By Abhishek Singh
Pin Postमध्यकाल

Nasha Mukt MP : सीएम की प्रतिबद्धता, नशामुक्ति, सुरक्षित भविष्य प्राथमिकतासरकार का नशे पर प्रहार, नशामुक्त मध्य प्रदेश का आधार

By Abhishek Singh
Pin Postस्वदेश स्पेशल

Daytime Sleepiness : दिन में बार-बार आती है नींद? बार-बार झपकी लेना हो सकता है इन गंभीर बीमारियों का संकेत, जानें एक्सपर्ट की सलाह

By Abhishek Singh
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: अमेरिका-ईरान जंग से भारत पर कितना असर, क्या बढ़ रहा है वर्ल्ड वॉर-3 का खतरा?
Pin Postदेश- विदेशस्वदेश एजेंडा

Middle East War : ईरान-अमेरिका जंग का भारत पर कितना असर, क्या दुनिया बढ़ रही वर्ल्ड वॉर-3 की ओर ?

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?