BY
Yoganand Shrivastava
Odisha Vigilance Raid Forest Ranger ओडिशा विजिलेंस (Odisha Vigilance) विभाग ने भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में केंद्रापड़ा फॉरेस्ट रेंज के रेंजर रविन्द्र कुमार नायक के खिलाफ एक बड़ी और सुनियोजित कार्रवाई की है। कटक की विशेष विजिलेंस अदालत से मिले सर्च वारंट के बाद बुधवार सुबह जांच एजेंसी की कई टीमों ने रेंजर से जुड़े चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ धावा बोला। इस हाई-प्रोफाइल छापेमारी में 5 डीएसपी, 9 इंस्पेक्टर और 5 एएसआई समेत भारी संख्या में सतर्कता विभाग के कर्मचारी शामिल हैं, जिनकी सघन जांच में करोड़ों रुपये की अघोषित संपत्ति का खुलासा हुआ है।
Odisha Vigilance Raid Forest Ranger कटक से लेकर केंद्रापड़ा तक एक साथ छापेमारी, आलीशान संपत्तियों की खुली परतें
Odisha Vigilance Raid Forest Ranger विजिलेंस की टीमों ने आरोपी फॉरेस्ट रेंजर रविन्द्र कुमार नायक के जिन चार मुख्य ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया, उनमें कटक जिले के बारंग थाना क्षेत्र के मुंडुली-गोडीसाही में स्थित उनका विशाल निजी आवास, कटक के बांकी क्षेत्र के सहादापाड़ा में स्थित पैतृक मकान, केंद्रापड़ा में उनका आधिकारिक रेंज कार्यालय और वहां स्थित उनका अस्थायी निवास स्थान शामिल हैं। इन सभी जगहों पर एक साथ कार्रवाई शुरू होने से विभाग में हड़कंप मच गया।
Odisha Vigilance Raid Forest Ranger 6400 वर्गफुट का चार मंजिला बंगला और कटक के प्राइम लोकेशन में 6 कीमती प्लॉट
तलाशी के दौरान विजिलेंस के अधिकारी रेंजर की अकूत संपत्ति देखकर दंग रह गए। बारंग के मुंडुली में करीब 6,400 वर्गफुट के विशाल क्षेत्र में फैला एक चार मंजिला आलीशान और आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस मकान मिला है। इसके अतिरिक्त, बांकी के सहादापाड़ा में भी एक बहुमंजिला भवन का पता चला है। जांच दल को बारंगा के सबसे पॉश और प्रमुख व्यावसायिक/आवासीय इलाकों में स्थित 6 अत्यंत कीमती जमीनों (प्लॉट) के दस्तावेज भी हाथ लगे हैं, जिनका बाजार मूल्य आंकने के लिए विजिलेंस की तकनीकी और इंजीनियरिंग टीम को लगाया गया है।
Odisha Vigilance Raid Forest Ranger लाखों का कैश, भारी बैंक बैलेंस और लग्जरी गाड़ियां जब्त; मूल्यांकन जारी
जमीन-जायदाद के अलावा रेंजर के पास से भारी मात्रा में वित्तीय निवेश और नकदी भी बरामद हुई है। शुरुआती गिनती में रेंजर के ठिकानों से 2 लाख 14 हजार रुपये कैश और विभिन्न बैंक खातों व फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में करीब 43 लाख रुपये की जमा राशि का खुलासा हुआ है। इसके साथ ही, घर से भारी मात्रा में सोने के आभूषण मिले हैं, जिनका वजन और शुद्धता जांचने के लिए जौहरियों को बुलाया गया है। मौके से एक कीमती ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) कार और एक दुपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक, दस्तावेजों और बैंक लॉकरों की स्क्रूटनी पूरी होने के बाद बेनामी संपत्तियों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।





