NSG Rajasthan Police Training: एनएसजी और राजस्थान पुलिस का संयुक्त सुरक्षा प्रशिक्षण शुरू, डीजीपी व एनएसजी डीजी ने किया उद्घाटन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
NSG Rajasthan Police Training

Report by: Suman, Edit by: Priyanshi Soni

NSG Rajasthan Police Training: नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (एनएसजी) और राजस्थान पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित संपूर्ण सुरक्षा संवर्धन कंप्रिहेंसिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्थान पुलिस अकादमी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्थान के पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा तथा राष्ट्रीय सिक्योरिटी गार्ड्स के महानिदेशक श्री भृगु श्रीनिवासन ने संयुक्त रूप से किया।

NSG Rajasthan Police Training: एक माह तक चलेगा विशेष प्रशिक्षण

यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम एक माह तक चलेगा, जिसका आयोजन जयपुर और जोधपुर में किया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य आतंकवाद, बंधक स्थिति, शहरी सुरक्षा और संवेदनशील संस्थानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की कार्यक्षमता को और मजबूत करना है।

NSG Rajasthan Police Training

NSG Rajasthan Police Training: एनएसजी कमांडो ने दिया लाइव डेमो

कार्यक्रम के तहत एनएसजी द्वारा लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया। डेमो में आतंकियों द्वारा जयपुर मेडिकल कॉलेज पर कब्जा किए जाने की काल्पनिक स्थिति दिखाई गई। इसके बाद एनएसजी कमांडो ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आतंकवादियों को निष्क्रिय करने और बंधकों को सुरक्षित छुड़ाने का अभ्यास दिखाया।

NSG Rajasthan Police Training: आधुनिक रणनीतियों से अवगत होंगे पुलिस अधिकारी

इस प्रशिक्षण के दौरान राजस्थान पुलिस के अधिकारियों और जवानों को एनएसजी की आधुनिक रणनीतियों, हथियारों के उपयोग, बंधक मुक्ति अभियान, शहरी आतंकवाद से निपटने और संकट प्रबंधन की बारीक जानकारियां दी जाएंगी।

NSG Rajasthan Police Training: सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के संयुक्त प्रशिक्षण से राज्य की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और किसी भी आपात स्थिति से निपटने में पुलिस बल और अधिक सक्षम होगा। कार्यक्रम को लेकर पुलिस अकादमी में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Bangladesh Hindu violence: बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, अल्पसंख्यकों पर हो रहे लगातार हमले

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP UP मिलकर लिखेंगे सुशासन और आध्यात्मिक पर्यटन की नई इबारत: CM डॉ. यादव

MP UP : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में

Roorkee accident: गंग नहर में नहाते वक्त डूबे 2 युवक, मौत

Report by: Salman Malik Roorkee accident: उत्तराखंड के रुड़की के पिरान कलियर

Nalanda : मंदिर हादसा, शीतला माता मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Nalanda : बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा

Jamtara में प्रधान शिक्षक पर नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Jamtara: झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित पबिया पंचायत के

Mirzapur Road accident: ट्रेलर की चपेट में आकर एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Report by: Ashwini Mirzapur Road accident: उत्तरप्रदेश के मीरजापुर के अहरौरा थाना

Pilibhit: कार में अचानक लगी आग, देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड

Report by: Nijam Ali Pilibhit: उत्तरप्रदेश के पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र

IPL 2026 में CSK का बिगड़ा आगाज, आयुष म्हात्रे की गलती ने बढ़ाई मुश्किलें

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए

Arjun Rampal ने साझा की अपने करियर की यादें, ‘धुरंधर 2’ के सेट से तस्वीरें कीं पोस्ट

Arjun Rampal: अभिनेता अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर अपने करियर के

Bhopal: डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश को देश में मिला दूसरा स्थान, CM डॉ. यादव ने दी बधाई

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश के देश

CG: Top 10 News

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरैें.. 1. नक्सलवाद पर सियासी घमासान

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर की सपना शर्मा

Horoscope: 31 मार्च 2026

Horoscope: राशिफल आज: मंगलवार को इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को