नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम आने के 21 दिन महायुति सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ है। रविवार को नागपुर में सीएम देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह विधानसभा भवन में हुआ। राज्यपाल ने 39 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। जिनमें 33 कैबिनेट और 6 राज्यमंत्री हैं।
बीजेपी से इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
पंकजा मुंडे, अतुल सावे, चंद्रकांत पाटिल, संजय सावकारे, गिरीश महाजन, धाकृष्ण विखे पाटिल, नितेश राणे, जयकुमार गोरे, शिवेंद्र राजे भोसले, आशीष शेलार, माधुरी मिसाल, पंकज भोईर, मेघना बोर्डिकर, अशोक उईके, चंद्रशेखर बावनकुल, मंगलप्रभात लोढ़ा, आकाश पांडुरंग फुंडकर, जयकुमार रावल, गणेश नाइक शामिल हैं।
एनसीपी ये चेहरे बने मंत्री
विधायक हसल मुश्रीफ, दत्तात्रय भरणे, इंद्रनील नाइक, बाबासाहेब मोहनराव पाटील, नरहरि झिरवाल, माणिकराव कोकाटे, अदिति तटकरे, धनंजय मुंडे
शिवसेना कोटे से ये बने मंत्री
गुलाबराव पाटिल, आशीष जायसवाल, योगेश कदम, संजय शिरसाट, प्रकाश अबितकर, भरत गोगावले, प्रताप सरनाइक, उदय सामंत, संजय राठौड़, शंभू राज देसाई, दादा भूसे