,

इंदौर में ईरानी गैंग की नई ठगी: खुद को पुलिस और तांत्रिक बताकर व्यापारियों से ठगे कीमती गहने

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर | इंदौर शहर में एक बार फिर ईरानी गैंग ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। गैंग के सदस्यों ने पलासिया और द्वारकापुरी क्षेत्रों में दो व्यापारियों को अपना निशाना बनाया। आरोपियों ने खुद को कभी पुलिसकर्मी तो कभी तांत्रिक बताकर सोने की अंगूठियां ठग लीं और मौके से फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठगों ने एक व्यापारी को यह कहकर भ्रमित किया कि उसकी अंगूठी पर तांत्रिक असर है और उसे तत्काल उतारना जरूरी है। वहीं दूसरी घटना में ठगों ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर व्यापारी को डराया और तलाशी के नाम पर उसकी सोने की अंगूठी लेकर रफूचक्कर हो गए।

इन दोनों मामलों को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर दोनों घटनाओं में समानता पाए जाने के बाद पुलिस को शक है कि यह कार्यवाही एक ही गैंग द्वारा की गई है।

ईरानी गैंग पहले भी देश के विभिन्न शहरों में इस तरह की चालबाजियों से लोगों को ठग चुकी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, संभावित ठिकानों और पुराने रिकॉर्ड के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…

Haldwani Congress Protest: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

Haldwani Congress Protest: उत्तराखंड के हल्द्वानी में केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

Jaipur Congress Protest: चुनाव आयोग के घेराव पर बवाल, गहलोत-डोटासरा समेत करीब 100 नेता हिरासत में

Jaipur Congress Protest: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को चुनाव आयोग…

Chhattisgarh News: सुकमा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया हवाई सर्वेक्षण

बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा Chhattisgarh News मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

Ghodasahan News: घोड़ासहन में गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

रिपोर्ट: टुनटुन कुमार Ghodasahan News पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में…

Saharanpur News: डीएम कार्यालय के पास से किसान नेता की कार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Saharanpur News कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली…