NEET UG 2025: 1.2 लाख से ज़्यादा MBBS सीटों के एंट्रेंस एग्जाम्स

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
NEET UG 2025: Entrance exam for more than 1.2 lakh MBBS seats

मेडिकल छात्रों के लिए अहम खबर है। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिटी यानी एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स जल्द से जल्द नोटिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन शुरू होने का इंतज़ार कर रहे है। बीते साल जहां 779 निजी और सरकारी मेडिकल कॉलेज की 117950 एमबीबीएस सीटों पर एडमिशन मिला था, इस बार एक्सपर्ट के मुताबिक ये संख्या 1.20 लाख से ज़्यादा हो सकती है।

एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा का यह कहना है कि अभी भी कुछ नए सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेज कतार में हैं, जिनको लेटर ऑफ परमीशन जारी होंगे। ये इस साल जारी मेडिकल काउंसलिंग कमेटी और स्टेट बोर्ड की काउंसलिंग के पहले जारी होगा। ऐसे में इन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीट्स बढ़ेगी। दूसरी तरफ पहले से संचालित सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेज में भी एमबीबीएस की सीट्स हर साल बढ़ती है। इन कॉलेज में स्ट्रैंथ मजबूत होती जाती है, ऐसे सीट्स भी बढ़ती है, इसलिए देश भर में 2000 से ज्यादा एमबीबीएस की सीट्स बढ़ सकती है।

इस साल होंगे 25 लाख के आसपास रजिस्ट्रेशन : बीते साल 5 मई 2024 को नीट यूजी का एग्जाम हुआ था, जिसके लिए 9 फरवरी से 9 मार्च तक रजिस्ट्रेशन हुए थे। इस दौरान 24 लाख 6 हजार 79 कैंडिडेट ने रजिस्ट्रेशन करवाया था और एग्जाम में 23.33 लाख स्टूडेंट बैठे थे। ऐसे साल 2025 की परीक्षा संभावित 4 मई को आयोजित हो सकती है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू होंगे और मार्च तक चलेंगे। छात्रों का मेडिकल प्रवेश परीक्षा के प्रति रुझान लगातार बढ़ रहा है। इसी को देखकर यह लगता है कि इस साल रजिस्ट्रेशन का रिकॉर्ड 25 लाख से ज्यादा होगा और 24 लाख से ज्यादा कैंडिडेट परीक्षा देंगे।

107 फ़ीसदी 61042 MBBS सीट बढ़ी : नए मेडिकल कॉलेज और पुरानों में बीते 10 सालों में 61042 एमबीबीएस की सीट्स बढ़ी हैं। 2015 में यह सीट 56908 थी, जबकि 2024 में नेशनल मेडिकल कमीशन के डेटा के अनुसार 117950 एमबीबीएस सीट पर एडमिशन मिला है। 10 सालों में 107 फीसदी सीट बढ़ गई है। मोदी सरकार हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है, जिसमें काफी जिलों में मेडिकल कॉलेज खुल भी गए हैं।

2023 में सबसे ज्यादा 11652 एमबीबीएस सीट्स बढ़ीं : बीते 2 सालों की ही बात की जाए तो 20 हजार से ज्यादा एमबीबीएस की सीट्स बढ़ी हैं। साल 2022 में 97263 एमबीबीएस सीट्स थीं। साल 2023 में यह बढ़कर 108915 हो गईं। इस 1 साल में ही सर्वाधिक 11652 एमबीबीएस की सीट्स बढ़ी थीं। इसके बाद 2024 में 117950 एमबीबीएस सीट्स हो गईं। इस साल 9035 सीट्स बढ़ी हैं। इन दोनों साल में सर्वाधिक 20685 एमबीबीएस सीट्स बढ़ी हैं।

9 साल में 3 गुना बढ़ गए रजिस्टर्ड कैंडिडेट : साल 2016 में जहां पर नीट यूजी का रजिस्ट्रेशन करवाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 8 लाख के आसपास थी, यह संख्या तीन गुना बढ़ गई है। साल 2024 में यह संख्या 24 लाख से ज्यादा थी, जबकि साल 2020 की बात की जाए तो करीब 15.97 लाख के आसपास विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें करीब 50 फ़ीसदी का इजाफा हुआ है। 2023 से 24 में ही करीब 3.19 लाख विद्यार्थियों की संख्या बढ़ गई है।

https://swadeshlive.com/karnataka-bandh-march-22-pro-kannada-protests/22 मार्च को कर्नाटक बंद का ऐलान! जानें क्यों गुस्से में हैं कन्नड़ संगठन?

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना