NDPS Act : मामलों में 10 से 15 साल तक की सजा, लाखों रुपये का जुर्माना भी लगाया गया
NDPS Act : रायपुर की अदालत से आज अपराध और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ा और सख्त फैसला सामने आया है। अलग-अलग चार मामलों में कुल 9 आरोपियों को अदालत ने कठोर सजा सुनाई है। इन मामलों में एनडीपीएस एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।जानकारी के अनुसार आजाद चौक थाना क्षेत्र से जुड़े एनडीपीएस एक्ट के मामले में दो आरोपियों को 10-10 साल के कठोर कारावास और एक-एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। वहीं टिकरापारा थाना क्षेत्र के मामले में आरोपियों को 15-15 साल की कठोर सजा दी गई, जो नशे के कारोबार के खिलाफ न्यायालय के सख्त रुख को दर्शाता है।

NDPS Act : हत्या के प्रयास मामले में भी आरोपियों को 7-7 साल की सजा, कोर्ट का सख्त संदेश
NDPS Act : इसके अलावा जीआरपी थाना से जुड़े मामले में तीन आरोपियों को 10-10 साल की सजा सुनाई गई। वहीं खमतराई थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में आरोपियों को 7-7 साल के कारावास की सजा दी गई है।इन सभी मामलों में फैसला पंकज सिन्हा की अदालत ने सुनाया। अदालत ने स्पष्ट संकेत दिया है कि नशे के अवैध कारोबार और गंभीर अपराधों के खिलाफ अब जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।
NDPS Act : विशेष लोक अभियोजक उमाशंकर वर्मा ने कहा कि अदालत द्वारा सुनाई जा रही सख्त सजाओं का उद्देश्य समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाना और युवाओं को गलत रास्ते पर जाने से बचाना है। लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से कानून का भय भी मजबूत हो रहा है।
READ MORE : Tadmetla Case : ताड़मेटला कांड में आरोपियों की रिहाई बरकरार, हाईकोर्ट ने जांच पर उठाए सवाल

