Nawada News: नकली कॉस्मेटिक का बड़ा भंडाफोड़, नेचर गोल्ड स्क्रब के फर्जी लेबल बरामद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Nawada News

Report by: Rishabh Kumar, Edit by: Priyanshi Soni

Nawada News: नवादा नगर थाना क्षेत्र में नकली कॉस्मेटिक उत्पाद बनाने और सप्लाई करने का बड़ा मामला सामने आया है। ESME CONSUMER PRIVATE LIMITED के नाम पर बाजार में बिक रहे नेचर गोल्ड स्क्रब के नकली लेबल छापे जा रहे थे। कंपनी के अधिकृत अधिकारी गोपाल कुमार झा ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की।

Nawada News: फ्लेक्स प्रिंटिंग प्रेस में बन रहे थे फर्जी लेबल

Nawada News

कंपनी को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रसाद बिगहा स्थित पी एस एस फ्लेक्स प्रिंटिंग प्रेस में नेचर गोल्ड स्क्रब के हूबहू नकली लेबल तैयार किए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई, जिसमें प्रेस संचालक रूपेश निर्विकार (45 वर्ष) पर कंपनी के ब्रांड नाम और ट्रेडमार्क का अवैध इस्तेमाल कर नकली लेबल बनाने का आरोप लगा है।

Nawada News: बड़ी मात्रा में नकली लेबल जब्त

छापेमारी के दौरान प्रेस से बड़ी मात्रा में नकली लेबल बरामद किए गए। पुलिस ने नेचर गोल्ड स्क्रब के 150 शीट (प्रत्येक शीट में 6 पीस, कुल 750 पीस) और 10 शीट (प्रत्येक शीट में 2 पीस, कुल 20 पीस) जब्त किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Read also: Sheohar News: पुलिस की बड़ी सफलता, डकैती कांड के 2 लुटेरे गिरफ्तार, लूटा गया सामान बरामद

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में