,

Sheohar News: पुलिस की बड़ी सफलता, डकैती कांड के 2 लुटेरे गिरफ्तार, लूटा गया सामान बरामद

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sheohar News

Report by: Sanjeet Kumar, Edit by: Priyanshi Soni

Sheohar News: बिहार के शिवहर सदर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर खरौना निवासी बिंदेश्वरी राय के घर 29 जनवरी को हुई डकैती की घटना का शिवहर पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस वारदात को 5–6 अज्ञात अपराधियों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Sheohar News: एसपी ने किया प्रेस वार्ता में खुलासा

एसपी शुभांक मिश्रा ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर बताया कि घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया था। एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्य, घटनास्थल से मिले भौतिक साक्ष्य, गहन जांच और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को दबोच लिया।

Sheohar News: रफ्तार आरोपियों की पहचान, सामान बरामद

Sheohar News

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरियानी थाना क्षेत्र के कस्तुरिया गांव निवासी आलमगीर उर्फ माइकल और नास आलम के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चार साड़ियां, 4,600 रुपये नकद, लूटा गया मोबाइल फोन और चाबियों का गुच्छा बरामद किया है।

Sheohar News: पहले भी दर्ज हैं आपराधिक मामले

पुलिस के अनुसार दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ तरियानी और पिपराही थाना में पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Read also: Chapra: UGC इक्विटी रेगुलेशन्स लागू करने की मांग, वामपंथी छात्र संगठनों ने किया प्रतिवाद मार्च

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में इंटरनेशनल स्विमिंग कोच

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में इंटरनेशनल स्विमिंग कोच

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र