National Highway Incident: मुरैना में आधी रात हाईवे पर बस पर हमला, चालक से बेरहमी से मारपीट और लूट, बस ऑपरेटर एसपी ऑफिस पहुंचे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
National Highway Incident

Report by: Pratap Singh Baghel, Edit by: Priyanshi Soni

National Highway Incident: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बीती आधी रात बदमाशों ने नेशनल हाईवे पर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गंगापुर हनुमान मंदिर के पास आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली अड़ाकर एक सवारी बस को जबरन रोक लिया।

National Highway Incident: चालक के साथ बेरहमी

बस रुकते ही बदमाशों ने चालक को नीचे खींच लिया और सड़क पर पटककर लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। यात्रियों ने चालक को छोड़ने की काफी मिन्नतें कीं, लेकिन बदमाश नहीं माने और उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए।

National Highway Incident: खाटू श्याम जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार जयभारत ट्रेवल्स की बस शनिवार-रविवार की रात मुरैना बस स्टैंड से सवारियां लेकर खाटू श्याम के लिए रवाना हुई थी। बस जब सरायछोला थाना क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी यह वारदात हुई।

National Highway Incident
दिनेश सिंकरवार ( बस चालक)

National Highway Incident: लूट का आरोप, पुलिस पर सवाल

बस ऑपरेटर का आरोप है कि बदमाश मारपीट के साथ-साथ चालक से 14 हजार रुपये लूटकर ले गए, लेकिन पुलिस ने सिर्फ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 5 नामजद और 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इनामी बदमाशों का दावा

बताया जा रहा है कि हमलावर जनकपुर गांव के रहने वाले हैं, जिन्होंने एक माह पहले ग्वालियर में एक पुलिस आरक्षक को गोली मारी थी। इस मामले में उन पर 10-10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।

एसपी ऑफिस पहुंचे बस ऑपरेटर

पुलिस कार्रवाई से नाखुश बस ऑपरेटर दिनेश सिंकरवार रविवार सुबह क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने शिकायती आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और लूट की धाराएं जोड़ने की मांग की।

यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया

घटना के बाद बस ऑपरेटर मौके पर पहुंचे और यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर आगे के लिए रवाना किया गया। इसके बाद पीड़ित बस को सिविल लाइन थाने में खड़ा कराया गया।

यह खबर भी पढ़ें: Municipal Action: महाकाल मार्ग पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध जी+3 इमारत पर चला बुलडोजर

Raipur : खरोरा का सनसनीखेज मामला, पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या

Raipur : रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय किशोर

Chhattisgarh : नादिया में होली महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कबीर मठ को दी लाखों की सौगात

रिपोर्टर : अभिलाष देवांगन Chhattisgarh : राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड के

RAIPUR NEWS : कांग्रेस पार्टी की पूर्व उम्मीदवार दीप्ति दुबे ने भाजपा पर किए वादाखिलाफी के आरोप

रिपोर्टर:प्रविंस मनहर RAIPUR NEWS : नगर निगम महापौर चुनाव में कांग्रेस की

Madhya Pradesh : प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार 'आत्मनिर्भर

Chhattisgarh : रायगढ़ में घरघोड़ा–कुडुमकेला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो चालक जिंदा जलकर मौत

Chhattisgarh : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा और कुडुमकेला के बीच कुरकुट नाला

Supaul : राजेंद्र प्रसाद यादव की हैट्रिक, लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुने गए जदयू जिलाध्यक्ष

रिपोर्ट: अजीत ठाकुर Supaul : जिला मुख्यालय स्थित शहनाई रिजॉर्ट में रविवार

Pakhanzur Police : पखांजूर पुलिस ने होली के मौके पर कड़ा एक्शन लिया

Pakhanzur Pohttps://en.wikipedia.org/wiki/Chhattisgarhlice : शराब पीकर वाहन चलाने वाले 7 चालकों पर भारी

Andhra Pradesh: पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 21 मजदूरों की मौत, कई घायल

Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले से एक दिल दहला देने

Pilibhit पूरनपुर सब्जी मंडी में भारी बवाल: AIMIM जिलाध्यक्ष के साथ सरेआम मारपीट, वीडियो वायरल

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit पीलीभीत जिले के पूरनपुर कस्बा स्थित सब्जी मंडी

RAIPUR : नागपुर दौरे से लौटे डिप्टी सीएम के कई अहम ऐलान

RAIPUR : NH-30 के अधूरे हिस्से को मिली फोर लेन की हरी

Lucknow : संवेदना और सुशासन का संगम: बच्चों के ‘अभिभावक’ बने मुख्यमंत्री योगी

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहचान