,

Narsinghpur: युवा दिवस पर नरसिंहपुर में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन

Narsinghpur

Report: Vaibhab nema

स्वामी विवेकानंद जयंती पर योगाभ्यास
Narsinghpur :स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं युवा दिवस के अवसर पर नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के स्टेडियम ग्राउंड में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, पूर्व राज्य मंत्री, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार और प्राणायाम का अभ्यास किया।

मुख्यमंत्री का संदेश और यूनिटी रन
Narsinghpur कार्यक्रम के दौरान आकाशवाणी के माध्यम से मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। इसके पश्चात युवा दिवस के उपलक्ष्य में “स्वदेशी संकल्प” के साथ यूनिटी रन का आयोजन किया गया, जिसे कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ में बड़ी संख्या में युवाओं और विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

युवाओं को स्वस्थ रहने का आह्वान
Narsinghpur युवाओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने देश की गुलामी के दौर में भारतीय संस्कृति और विचारों को पूरी दुनिया तक पहुंचाया था। उनका “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको” का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही स्वस्थ राष्ट्र की नींव होते हैं, इसलिए फिट इंडिया की दिशा में सूर्य नमस्कार और प्राणायाम जैसी प्राचीन भारतीय परंपराओं को अपनाना जरूरी है। वहीं स्कूली विद्यार्थियों ने भी सूर्य नमस्कार को अपने दैनिक जीवन में अपनाने और स्वस्थ व संकल्पवान रहने का संकल्प लिया।

Read this: Khajuraho : कड़ाके की ठंड, घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

Ramayan के लिए एआर रहमान ने छोड़ीं 10-12 फिल्में, 3 साल तक तैयार किया म्यूजिक; बोले- इस फैसले पर गर्व है

Ramayan: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' अपने भव्य बजट, शानदार स्टारकास्ट और…

India-Nepal Relation को मिलेगी नई मजबूती, PM मोदी और बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

India-Nepal Relation: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) की दो दिवसीय…

Sheikh Hasina की वापसी की अटकलों के बीच बांग्लादेश अलर्ट, भारत से लगी सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की दिसंबर में स्वदेश…

Tamil Nadu में भीषण सड़क हादसा, कार पेड़ से टकराई; 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

Tamil Nadu: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क…

CG: सड़क हादसों में 4 की मौत, जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में बादलों ने रोकी रात की ठंड, अब 2…

MP: प्रदेश में बादल-बारिश का अलर्ट, जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP: 1. आधे मध्य प्रदेश में छाए बादल, पूर्वी हिस्से में बारिश…