Nari Shakti Vandan Adhiniyam : आंबेडकर चौक पर रामचरितमानस और संविधान रखकर कांग्रेस ने जताया विरोध
Nari Shakti Vandan Adhiniyam : राजधानी रायपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस बिल को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। जहां एक ओर बीजेपी इस बिल के पास न होने के लिए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहरा रही है, वहीं कांग्रेस बीजेपी पर इस मुद्दे को चुनावी लाभ के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगा रही है।

Nari Shakti Vandan Adhiniyam : कांग्रेस का कहना है कि वर्ष 2023 में यह बिल सर्वसम्मति से पारित किया गया था, लेकिन केंद्र सरकार की उदासीनता के कारण इसे लागू नहीं किया गया। अब जब पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, तब संशोधन के साथ इसे लाकर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की जा रही है।
Nari Shakti Vandan Adhiniyam : बीजेपी और कांग्रेस के बीच बिल को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज
Nari Shakti Vandan Adhiniyam : इसी मुद्दे को लेकर बीजेपी ने हाल ही में रायपुर में जन आक्रोश रैली निकाली थी, वहीं कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए राजधानी में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर चौक पर रामचरितमानस और भारत के संविधान को रखकर अनोखे तरीके से विरोध जताया।इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार इस अहम मुद्दे पर गंभीर नहीं है और केवल चुनावी लाभ के लिए इसे उछाला जा रहा है।फिलहाल, नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर देशभर में राजनीतिक बहस तेज है और आने वाले समय में यह मुद्दा और भी गरमा सकता है।
read more : Jamtara : हाईवे पर ऑटो और बाइक में सीधी भिड़ंत; महिला और युवक की हालत नाजुक, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

