,

शराब के नशे में हत्या, जानें क्यों दो पतियों ने अपनी पत्नियों को उतारा मौत के घाट..,

Murder under the influence of alcohol, know why two husbands killed their wives..,

पारिवारिक विवाद व नशा बना हत्या का कारण

जशपुर जिले के चौकी पंडरापाठ क्षेत्र में विगत दो दिवस के भीतर ही दो हत्याएं हुई है, जिसमें उनके खुद के पतियों ने ही पारिवारिक विवाद और नशे में अपनी पत्नियों की हत्या कर दी है।पहला मामला ग्राम कामारिमा माझापारा चौकी पंडरापाठ का है, दिनांक 20.01.25 को प्रमोद राम पिता मटकू राम उम्र 24 वर्ष निवासी माझापारा कामारीमा चौकी पंडरापाठ ने ग्राम कोटवार व गांव के अन्य साथियों के साथ चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 19.01.25 को उसका जीजा आरोपी राकेश राम पिता परशु राम उम्र 25 वर्ष जाति कोरवा निवासी कामारीमा माझापारा व उसकी दीदी मृतका सरस्वती बाई दोनो उसके घर मेहमान आए थे, उसके घर में हड़िया शराब पिए, फिर शाम को 5 से 6 बजे के लगभग अपने घर चले गए, दूसरे दिन दिनांक 20. 01.25 की सुबह उसके गांव का चाचा जेठू राम ने प्रार्थी के घर आकर बताया कि तुम्हारी दूसरी दीदी ननहरी बाई के साथ मृतिका सरस्वती बाई के घर आए थे और देखा कि वह अपने घर में जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी है, उसके ऊपर कम्बल ढका हुआ था, कम्बल को हटा कर देखा तो उसके गले में खरोंच व चोट के निशान थे, उसके 5 वर्षीय नाबालिक पुत्र से पूछा तो उसने बताया कि उसके पिता राकेश राम द्वारा रात्रि में उसकी मां सरस्वती बाई से मारपीट किया जा रहा था।

रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा तत्काल कारवाही करते हुए घटनास्थल जाकर जांच पंचनामा करते हुए, डॉक्टर से शव का पोस्टमार्टम कराया गया, डॉक्टर द्वारा दिए गए शार्ट पीएम रिपोर्ट में मार पीट व गला दबाने से मृत्यु होना लेख करने पर आरोपी राकेश राम पिता परशु राम उम्र 25 वर्ष निवासी कामारीमा माझापारा चौकी पंडरापाठ के विरुद्ध हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103 का अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वारदात के के कुछ ही घंटों में आरोपी राकेश राम की गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि वह दो दिनों से खाना नही खाया था, घटना दिनांक की रात्रि खाना बनाने को लेकर उसका अपनी पत्नी सरस्वती बाई से विवाद होने पर नशे में होने के कारण हाथ मुक्का व डंडे से मारपीट करते हुए गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरा मामला ग्राम सरधापाठ, पकरीपानी चौकी पंडरापाठ क्षेत्र का है जहां आरोपी पति ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी की हत्या कर दी।पूरे मामले का विवरण इस प्रकार है कि मृतिका सरिता बाई पति शनि राम उम्र 26 वर्ष निवासी कुर्हटेपना थाना बगीचा जो की विगत एक वर्ष से अपने मायके सरधापाठ में ही रहती थी, तथा उसका पति आरोपी शनि राम पिता नानराम उम्र 27 वर्ष निवासी कुर्हटेपना थाना बगीचा, सीतापुर जिला सरगुजा में काम करता था व बीच बीच में सरधापाठ अपनी पत्नी सरिता बाई से मिलने आता रहता था। दिनांक 18.01.25 से ही आरोपी सरधापाठ आया हुआ था, कि दिनांक 20.01.25 की दरम्यानी रात में मृतिका सरिता बाई द्वारा अपने पति आरोपी शनि राम को बोला गया कि मुझे छोड़ दो, मैं किसी और से शादी करना चाहती हूं, जिस बात को लेकर आरोपी नाराज हो गया, व मारपीट करते हुए वीभत्स तरीके से अपनी पत्नी सरिता बाई की हत्या कर दी।
पुलिस द्वारा आरोपी शनि राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम जांच विवेचना की कार्यवाही की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने उक्त मामले में बताया कि पंडरापाठ क्षेत्र में हत्या के दोनों मामलों में आरोपियों द्वारा नशे की हालात में वारदात को अंजाम दिया गया है, घटना के तुरंत बाद आरोपियों को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Aaj Ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal: 21 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Malaysia घूमने का प्लान है तो जान लें ये खबर, 1 जनवरी से भारतीयों के लिए बदलेगा बड़ा नियम

Malaysia: मलेशिया घूमने जाने की तैयारी कर रहे भारतीय यात्रियों के लिए…

CG: Top 10

CG: 1. रूस में फंसे छत्तीसगढ़ के 2 युवक, बहन का आरोप-…

MP: Top 10

MP: 1. जबलपुर में पुराने विवाद पर नाबालिगों ने युवक को घेरकर…

Chanakya Niti: इन 2 चीजों से डरने वाले कभी नहीं हो पाते सफल, आचार्य चाणक्य ने बताई बड़ी वजह

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य भारतीय इतिहास के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और कुशल…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 20 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Sports : MP में मोहन सरकार, खेलों को मिल रहा विस्तार, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ी प्रदेश की साख

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Sports MP : भोपाल, मध्यप्रदेश अब सिर्फ विकास और…

Muslim Population : दुनिया की धार्मिक आबादी का बदलता गणित, इस्लाम 2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म होगा ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Muslim Population : दुनिया के धार्मिक जनसांख्यिकीय परिदृश्य में…