,

नशामुक्ति केंद्र में पीएनबी अफसर की हत्या: एक और आरोपी गिरफ्तार, तीन अब भी फरार

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: नशामुक्ति केंद्र में हुई पीएनबी अधिकारी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी कृष्ण मुरारी दीक्षित को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पचदेवरा गांव से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले पुलिस ने आरोपी रवि तोमर को पकड़ा था। पूछताछ में दोनों ने पंकज शर्मा को बेरहमी से पीटने की बात स्वीकार की है।

रस्सी से बांधकर पीटा था

पुलिस के मुताबिक, कृष्ण मुरारी दीक्षित ने पिटाई से पहले पंकज को रस्सी से बांधा था। फिलहाल तीन आरोपी — हर्ष शिंदे, विशाल कांकर और धर्मेंद्र जादौन — फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

कैसे हुई थी घटना?

33 वर्षीय पंकज शर्मा, जो मुरार के त्यागी नगर के निवासी और पंजाब नेशनल बैंक की क्रेडिट शाखा में फील्ड ऑफिसर थे, नशे की लत के चलते परेशान थे। परिजनों ने उन्हें 25 जुलाई को शनिचरा रोड स्थित मिनी गोल्डन संस्कार नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था।

12 अगस्त को पंकज सहित कई युवक केंद्र से भाग निकले। पंकज घर भी पहुंचा और तबीयत सामान्य थी। परिजनों ने इसकी जानकारी केंद्र प्रबंधन को दी। इसके बाद स्टाफ ने पंकज को फिर से पकड़कर केंद्र में भर्ती कर लिया।

13 अगस्त की सुबह परिजनों को कॉल आया कि पंकज की तबीयत बिगड़ गई है और उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया जा रहा है। परिजन पहुंचे तो पंकज का शव स्ट्रेचर पर पड़ा मिला। शरीर पर चोटों के कई निशान थे। एक दिन पहले तक वह पूरी तरह स्वस्थ था।

हत्या का मामला दर्ज

पंकज के छोटे भाई कपिल शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने केंद्र संचालक विशाल कांकर, हर्ष शिंदे, धर्मेंद्र जादौन, रवि तोमर और कृष्ण मुरारी दीक्षित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। जांच के दौरान रवि तोमर और कृष्ण मुरारी दीक्षित गिरफ्तार किए गए। दोनों ने कबूला कि युवकों के भाग जाने पर गुस्से में उन्होंने पंकज को बांधकर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

यूपी से आरोपी की गिरफ्तारी

सीएसपी नागेंद्र सिंह के अनुसार, फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम भिंड और इटावा तक पहुंची। सूचना मिली कि कृष्ण मुरारी दीक्षित अपने गांव पचदेवरा में छिपा हुआ है और भागने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया।

थाना महाराजपुरा प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि इस केस में पांच आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज है। दो गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि तीन अभी फरार हैं। पुलिस की कई टीमें इनकी तलाश में जुटी हुई हैं।

National Flag Insult: अम्बिकापुर में होली क्रॉस अस्पताल पर तिरंगे के अपमान का आरोप

National Flag Insult का मामला छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से सामने आया है,

Food Safety Department Action: स्वतंत्रता दिवस से पहले विश्वनाथ होटल पर छापा

Food Safety Department Action के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर