Munger News: नक्सल प्रभावित भीम बांध तक शुरू हुई पहली बस सेवा, ग्रामीणों को बड़ी राहत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Munger News

Report by: Mohd Athar Khan, Edit by: Priyanshi Soni

Munger News: मुंगेर परिवहन विभाग और जिला प्रशासन की सकारात्मक पहल के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्र भीम बांध को पहली बार बस सेवा से जोड़ दिया गया है। बिहार राज्य पथ परिवहन विभाग ने मुंगेर बस स्टैंड से भीम बांध के लिए नियमित बस सेवा की शुरुआत की है, जिससे सुदूर जंगल और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को सीधे मुख्यालय तक आने-जाने की सुविधा मिलेगी। इस पहल को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Munger News: नक्सल प्रभावित क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल

मुंगेर जिले के खड़गपुर अनुमंडल अंतर्गत भीम बांध जंगल क्षेत्र कभी नक्सलियों का गढ़ माना जाता था। लंबे समय तक नक्सल गतिविधियों के कारण यह इलाका विकास से कोसों दूर रहा। हालांकि, बिहार सरकार द्वारा नक्सलियों के खिलाफ लगातार चलाए गए अभियानों, युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की योजनाओं, आदिवासी इलाकों में सड़क निर्माण और पुलिस कैंपों की स्थापना से हालात बदले। इन प्रयासों के चलते अब यह क्षेत्र लगभग नक्सल मुक्त हो चुका है।

Munger News

Munger News: उप मुख्यमंत्री के प्रयास और विधायक की मांग पर शुरू हुई बस सेवा

एक ओर जहां उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रयास से भीम बांध को विश्व पर्यटन मानचित्र पर लाने की तैयारी चल रही है, वहीं स्थानीय भाजपा विधायक कुमार प्रणय की मांग पर बस सेवा शुरू की गई है। मुंगेर बस स्टैंड से बस सुबह 8:40 बजे रवाना होगी और भीम बांध से दोपहर 2 बजे वापसी करेगी। इससे ग्रामीणों को इलाज, प्रशासनिक कार्यों और अन्य जरूरी जरूरतों के लिए मुख्यालय तक पहुंचने में आसानी होगी।

Munger News: अब पैदल नहीं करना पड़ेगा लंबा सफर

अब तक भीम बांध और आसपास के गांवों के लोगों को बस पकड़ने के लिए 10 से 15 किलोमीटर पैदल चलकर जमुई–खड़गपुर मुख्य मार्ग तक जाना पड़ता था। नई बस सेवा शुरू होने से वे सीधे अपने गांवों के पास से ही बस पकड़ सकेंगे। बस सेवा शुरू होते ही स्थानीय लोगों में खुशी और उत्साह देखा गया। परिवहन विभाग के अनुसार, यह सुविधा आने वाले समय में क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति देगी।

यह खबर भी पढ़ें: Govt Plans Chhattisgarh 2026: कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा आज पेश करेंगे दो साल का रिपोर्ट कार्ड, प्रेस-कॉन्फ्रेंस में देंगे विभागीय प्रगति की जानकारी

Raipur : खरोरा का सनसनीखेज मामला, पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या

Raipur : रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय किशोर

Chhattisgarh : नादिया में होली महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कबीर मठ को दी लाखों की सौगात

रिपोर्टर : अभिलाष देवांगन Chhattisgarh : राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड के

RAIPUR NEWS : कांग्रेस पार्टी की पूर्व उम्मीदवार दीप्ति दुबे ने भाजपा पर किए वादाखिलाफी के आरोप

रिपोर्टर:प्रविंस मनहर RAIPUR NEWS : नगर निगम महापौर चुनाव में कांग्रेस की

Madhya Pradesh : प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार 'आत्मनिर्भर

Chhattisgarh : रायगढ़ में घरघोड़ा–कुडुमकेला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो चालक जिंदा जलकर मौत

Chhattisgarh : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा और कुडुमकेला के बीच कुरकुट नाला

Supaul : राजेंद्र प्रसाद यादव की हैट्रिक, लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुने गए जदयू जिलाध्यक्ष

रिपोर्ट: अजीत ठाकुर Supaul : जिला मुख्यालय स्थित शहनाई रिजॉर्ट में रविवार

Pakhanzur Police : पखांजूर पुलिस ने होली के मौके पर कड़ा एक्शन लिया

Pakhanzur Pohttps://en.wikipedia.org/wiki/Chhattisgarhlice : शराब पीकर वाहन चलाने वाले 7 चालकों पर भारी

Andhra Pradesh: पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 21 मजदूरों की मौत, कई घायल

Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले से एक दिल दहला देने

Pilibhit पूरनपुर सब्जी मंडी में भारी बवाल: AIMIM जिलाध्यक्ष के साथ सरेआम मारपीट, वीडियो वायरल

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit पीलीभीत जिले के पूरनपुर कस्बा स्थित सब्जी मंडी

RAIPUR : नागपुर दौरे से लौटे डिप्टी सीएम के कई अहम ऐलान

RAIPUR : NH-30 के अधूरे हिस्से को मिली फोर लेन की हरी

Lucknow : संवेदना और सुशासन का संगम: बच्चों के ‘अभिभावक’ बने मुख्यमंत्री योगी

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहचान