मुंबई नाव हादसा: नेवी बोट की गलती से हुआ हादसा, जवानों समेत 13 लोगों की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
mumbai boat accident 13 died 101 rescued

मुंबई में बुधवार को दर्दनाक नाव हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार विदेशी और भारतीय पर्यटकों से सवार बोट गेटने ऑफ इंडिया से एलिफेंटा की तरफ जा रही थी, इसी बीच नेवी की एक बोट ने उन्हें ज़ोरदार दक्कर मारी, लोग कुछ समझपाते इससे पहले ही बोट पानी में डूबने लगी, और हर तरफ चीख पुकार का माहौल हो गया।

यात्रियों की लापरवाही
नाव में सवार एक चश्मदीद के मुताबिक नाव में करीब 110 यात्री सवार थे, लेकिन किसी ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। बोट में क्षमता से ज़्यादा यात्री सवार थे। जिनमें भारतीय और विदेशी दोनों थे। जिस वक्त नाव डूबना शुरू हुई, तो औरतों और बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। हमने बच्चों को बचाने की कोशिश की। करीब आधे घंटे बाद नेवी बोट ने आकर हमें रेस्क्यू किया। मुंबई पुलिस के मुताबिक हादसे में नेवी के 4 कर्मियों और बोट पर सवार 9 सिविलियंस की मौत हुई है। 80 लोगों की क्षमता वाली नीलकमल बोट में 20 बच्चों समेत करीब 110 यात्री सवार थे। टक्कर मारने वाली नेवी बोट के ड्राइवर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

रेस्क्यू में जुटे मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के आरिफ के मुताबिक जब हम रेस्क्यू के लिए पहुंचे तो देखा कि, लोग मदद के लिए चिल्ला रहे है। कुछ लोग रो रहे थे। हमने पहले महिलाओं और बच्चों को पहले बचाने की कोशिश। मदद के लिए चिल्लाने वालों में तीन से चार विदेशी भी थे। हमने लगभग 20-25 लोगों को बचाया। एक छोटी बच्ची बेहोश थी। उसके फेफड़ों में पानी घुस चुका था। हमने उसके चेस्ट पर प्रेशर डाला, जिसके बाद उसने फिर से सांस लेना शुरू किया।

नौसेना ने किया पोस्ट

हादसे के बाद नौसेना ने एक्स पर पोस्ट करके पूरे मामले की जानकारी देते हुए लिखा कि, नेवी की स्पीडबोट इंजन ट्रायल पर थी। कैप्टन बोट पर से नियंत्रण खो बैठा और यह नीलकमल नौका से टकरा गई। नेवी और सिविल जहाजों ने लोगों का रेस्क्यू करके अस्पतालों में पहुंचाया।

बता दे कि, नौसेना, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT), तटरक्षक बल, यलोगेट पुलिस स्टेशन 3 और स्थानीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं की मदद से राहत और बचाव कार्य को अंजाम दिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में नौसेना की 11 बोट, मरीन पुलिस की 3 बोट और कोस्ट गार्ड की 1 बोट लगी थी। 4 हेलिकॉप्टर भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे रहे। यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया वापस लाया गया। जहां से उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। लगातार लोगों का इलाज जारी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp-budget : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री

mp-budget : बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर

Hanuman Janamutsav 2026: इस दिन बन रहा खास योग, जानें पूजा का सही समय और महत्व

Hanuman Janamutsav 2026: हनुमान जयंती का पर्व हर साल भक्तों के लिए

Horoscope: जानें 2 अप्रैल 2026 का राशिफल

Horoscope: ग्रहों की स्थिति के अनुसार 2 अप्रैल 2026 का दिन सभी

mp-budget : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री

mp-budget : बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर

Govindpura bpl : जनसेवा और क्षेत्र का विकास ही सरकार की प्राथमिकता : कृष्णा गौर

Govindpura bpl : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में दी करोड़ों की

padosi-ki-jasoosi : निगरानी लाल जी ‘इंटेलिजेंस ब्यूरो’ वाले

padosi-ki-jasoosi : भैया, हमारे मोहल्ले में अगर कोई “इंटेलिजेंस ब्यूरो” की अनौपचारिक

mp workers : नए वित्त वर्ष की शुरुआत, 50 लाख श्रमिकों को सौगात

mp workers : कर्मचारी संगठन ने बोले ‘250 रूपए की बढ़ोतरी,ऊंट के

Mumbai : अनिल अंबानी पर CBI का बड़ा एक्शन: LIC को 3750 करोड़ का चूना लगाने के आरोप में FIR दर्ज

Mumbai उद्योगपति अनिल अंबानी की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई

Bhopal : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष

Bhopal : कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने 'किसान कल्याण वर्ष

Ambedkar : जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कचहरी परिसर में मचा हड़कंप

Report: Jitendra Ambedkar  उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में उस समय सनसनी

Madhyan : छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षा से जुड़ता हर बच्चा

Madhyan : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के मॉडल उच्चतर माध्यमिक