BY: Yoganand Shrivastva
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के 362 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है, जिसमें इच्छुक उम्मीदवार 14 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए सामान्यत: दसवीं उत्तीर्ण योग्यता आवश्यक रखी गई है तथा आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियम अनुसार छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है ताकि योग्यता, शुल्क और अन्य नियमों में संभावित संशोधनों की जानकारी मिल सके।





