MPPSC Preliminary Exam : प्रदेशभर के 365 केंद्रों पर दो सत्रों में होगी परीक्षा, OMR पद्धति से आयोजन
MPPSC Preliminary Exam : भोपाल से जारी सूचना के अनुसार मध्य प्रदेश में राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा OMR पद्धति से दो सत्रों में होगी,प्रातः 10:00 से 12:00 बजे और दोपहर 02:15 से 04:15 बजे तक। परीक्षा प्रदेश के सभी संभाग और जिला मुख्यालयों के कुल 365 केंद्रों पर संपन्न कराई जाएगी।

MPPSC Preliminary Exam : परीक्षा को निष्पक्ष, सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार नवीन जांच प्रक्रिया लागू की गई है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के दौरान त्रिस्तरीय जांच से गुजरना होगा, जिसमें बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, प्रवेश पत्र की स्कैनिंग और HHMD (हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर) के माध्यम से तलाशी शामिल है।निर्देशों के अनुसार, सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 90 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर अनुमत और वर्जित वस्तुओं की सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाएगी, जिसका पालन करना जरूरी होगा।
MPPSC Preliminary Exam : बायोमेट्रिक, स्कैनिंग और फ्रिस्किंग समेत त्रिस्तरीय जांच अनिवार्य
MPPSC Preliminary Exam : फ्रिस्किंग प्रक्रिया दोनों सत्रों में लागू होगी, जिसमें पुरुष अभ्यर्थियों की जांच पुरुष वीक्षकों द्वारा और महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला वीक्षकों द्वारा की जाएगी। ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को अपनी सुविधा अनुसार जांचकर्ता चुनने का विकल्प दिया गया है।परीक्षार्थियों को केवल बॉलपेन, पारदर्शी पानी की बोतल, ई-प्रवेश पत्र और पहचान पत्र साथ लाने की अनुमति होगी। अन्य किसी भी वस्तु को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। यह नई व्यवस्था परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
READ MORE : Road Infrastructure : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन

