MP Vidhansabha अध्यक्ष ने विभिन्न समितियों के सभापति और सदस्यों की घोषणा की
Report : Aakash Sen
MP Vidhansabha भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न सदन समितियों का गठन किया है। इस गठन के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण समितियों में सभापति एवं सदस्यों की नियुक्ति की गई है।
MP Vidhansabha गठित समितियों में प्रमुख रूप से गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों एवं संकल्पों संबंधी समिति
याचिका एवं अभ्यावेदन समिति
पुस्तकालय अनुसंधान एवं संदर्भ समिति
पटल पर रखे गए पत्रों की जांच समिति
आचरण समिति
कृषि विकास समिति शामिल हैं।
समितियों का विवरण
MP Vidhansabha 1. गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति
इस समिति के सभापति विजयपाल सिंह नियुक्त किए गए हैं। सदस्यों में बालकृष्ण पाटीदार, सुरेन्द्र गहरवार, मथुरालाल डामर, सिद्धार्थ तिवारी, डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह और पंकज उपाध्याय शामिल हैं।

MP Vidhansabha 2. याचिका एवं अभ्यावेदन समिति
इस समिति के सभापति इंजी. प्रदीप लारिया होंगे। सदस्यों में कमल मर्सकोले, राजकुमार मेव, विक्रम सिंह, अनिरुद्ध माधव मारू, प्रीतम लोधी, विश्वनाथ सिंह, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महेश परमार, मधु भगत और आतिफ आरिफ अकील शामिल हैं।
MP Vidhansabha 3. पुस्तकालय अनुसंधान एवं संदर्भ समिति
इस समिति के सभापति सुरेन्द्र पटवा बनाए गए हैं।
सदस्यों में सूर्यप्रकाश मीना, उमाकांत शर्मा, मंजू राजेन्द्र दादू, नीरज सिंह ठाकुर, मोहन सिंह राठौर, महेन्द्र नागेश, मुरली भंवरा, डॉ. तेजबहादुर सिंह, कामाख्या प्रताप सिंह सहित अन्य विधायक शामिल हैं।
MP Vidhansabha 4. पटल पर रखे पत्रों की परीक्षण समिति
इस समिति के सभापति हरदीप सिंह डंग होंगे।
सदस्यों में प्रेमशंकर वर्मा, जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, मुकेश टंडन, जितेन्द्र पंड्या, अम्बरीश शर्मा, शरद जुगलाल कोल सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।
MP Vidhansabha 5. आचरण समिति
इस समिति के सभापति दिलीप सिंह परिहार नियुक्त किए गए हैं।
सदस्यों में हरिसिंह रघुवंशी, हजारीलाल दांगी, चंदर सिंह सिसोदिया, रमेश प्रसाद खटीक, मधु गेहलोत, देवेन्द्र पटेल, आतिफ आरिफ अकील और अनुभा मुंजारे शामिल हैं।
MP Vidhansabha 6. कृषि विकास समिति
इस समिति के सभापति ठाकुरदास नागवंशी होंगे। सदस्यों में महेन्द्र सिंह चौहान, शिवनारायण सिंह, राजेश कुमार शुक्ला, मनीषा सिंह, महेन्द्र यादव, श्रीकांत चतुर्वेदी, सचिन यादव, साहब सिंह गुर्जर और नीलेश उइके शामिल हैं। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा गठित ये समितियां वर्ष 2026-27 के दौरान विभिन्न विधायी और प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

