By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > MP UCC Bill : ‘एक देश, एक निशान, एक विधान, एक प्रधान’,राम, रहीम, रवींद्र, रॉबिन सभी को अधिकार समान’
Pin Postमध्य प्रदेश

MP UCC Bill : ‘एक देश, एक निशान, एक विधान, एक प्रधान’,राम, रहीम, रवींद्र, रॉबिन सभी को अधिकार समान’

प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Last updated: July 19, 2026 10:14 pm
By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Share
6 Min Read
SHARE

प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता

MP UCC Bill : दो विवाह, लिव-इन, निकाह हलाला होगा दंडनीय अपराध,‘समानता’ सरकार की मंशा, कांग्रेस को क्यों दुविधा ?

MP UCC Bill : मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई विशेष कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता याने UCC के मसौदे को मंजूरी दे दी गई। सरकार इसे सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और समान न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम बता रही है। अब इसे विधानसभा में विधेयक के रूप में पेश किया जाएगा। समिति ने उत्तराखंड, गुजरात और असम के यूसीसी मॉडल का अध्ययन कर मध्यप्रदेश का मसौदा तैयार किया। इसमें विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन संबंधों के लिए समान नियम होंगे। यूसीसी के मसौदे में अनुसूचित जनजाति समुदाय को बाहर रखा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह कानून किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और समान न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं और प्राप्त सुझावों के आधार पर हमने प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से इस कानून का समर्थन करने की अपील भी की। मुख्यमंत्री कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने संकल्प लिया है कि ऐसा कानून लागू किया जाए, जिसमें राम, रहीम, रवींद्र और रॉबिन सभी को समान अधिकार और समान न्याय मिले। मध्यप्रदेश सरकार समान अवसर, समान अधिकार और समान न्याय सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। आज का यह निर्णय उसी जनभागीदारी और संकल्प का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की है कि ‘एक प्रधान, एक निशान, एक विधान’ मध्यप्रदेश की धरती पर साकार होने जा रहा है।

MP UCC Bill : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 के विकसित भारत के लिए एक उद्घोष वाक्य दिया है। जो सबकी जुबान पर है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। इस मंत्र की धारणा सबको अपना अधिकार दिलाने की है। सबके लिए समान कानून हो । मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि समान नागरिक संहिता को लेकर हमनें सभी राजनीतिक दलों से सुझाव मांगे, जिसमें आम आदमी पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी के जनप्रतिधिन शामिल हुए लेकिन कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि नहीं आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिंदू, मुस्लिम को राजनीतिक चश्मे से देखती है। उन्हें एक देश, एक निशान, एक प्रधान पर हमेशा दुविधा रहती है। जब हमने सबके सुझाव मांगे तो 80% मुस्लिम बहनों ने इसके पक्ष में अपनी अपनी बात कही।उधर एमपी में यूसीसी मॉडल को लेकर प्रदेश के मंत्रियों ने कहा कि मध्य प्रदेश सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठा रहा है। UCC से सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलेंगे और एक देश, एक कानून की भावना मजबूत होगी। यूसीसी किसी धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि संविधान की समानता की भावना को लागू करने वाला कानून है। जो महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करेगा और पारिवारिक कानूनों में समान न्याय सुनिश्चित करेगा।

MP UCC Bill : भले ही एमपी में यूसीसी को लागू करने की पूरी तैयारी सरकार ने कर ली हो। लेकिन कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी की सरकारों को राज्यों में सिर्फ हिंदू मुस्लिम करने का अलावा कुछ नहीं आता। मुस्लिम संगठन भी एमपी में यूसीसी को भाजपा और आरएसएस के एजेंडे के तहत लाया जाने वाला कानून बताकर मुखालफत कर रहे हैं।अब मध्य प्रदेश कैबिनेट से समान नागरिक संहिता के मसौदे को मंजूरी मिलने के बाद सियासी टकराव तेज हो गया है। सरकार इसे समान अधिकार और समान कानून की दिशा में ऐतिहासिक कदम बता रही है, तो वहीं कांग्रेस ने कई प्रावधानों और सरकार की मंशा पर सवाल उठा रही है।अब विपक्ष भले ही कितने ही सवाल खड़े लेकिन विधानसभा में बहुमत मिलने के बाद विधेयक पारित होगा। और राज्यपाल की मंजूरी मिलने पर अधिनियम बनेगा। लेकिन देखना होगा कि अब आगे विधानसभा में यूसीसी के मुद्दे पर राजनीतिक संघर्ष आगे क्या क्या रंग लाता है।

MP UCC Bill : मुख्यमंत्री ने बताया कि 27 अप्रैल 2026 को गठित सात सदस्यीय समिति ने विभिन्न राज्यों के यूसीसी मॉडल, प्रचलित कानूनों और सामाजिक पहलुओं का अध्ययन किया। सुझाव लेने के लिए वेब पोर्टल बनाया गया, जिसे 22 मई 2026 को सार्वजनिक किया गया। इसके अलावा प्रदेशभर में जिला और राज्य स्तर पर 50 से अधिक जन-परामर्श बैठकें आयोजित की गईं। सरकार के अनुसार पोर्टल पर 9,58,675 सुझाव प्राप्त हुए, जबकि बैठकों के माध्यम से भी 1,134 से अधिक सुझाव मिले। करीब 3.5 करोड़ एसएमएस भेजकर लोगों से राय ली गई।

READ MORE : MP UCC Cabinet Approval : सीएम डॉ. मोहन ने UCC को विधानसभा में पेश करने का अनुमोदन किया, अस्पतालों के लिए 898.96 करोड़ स्वीकृत

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsMP UCC BillnewsTODAY NEWSUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

MP UCC Bill: मध्य प्रदेश विधानसभा में पेश हुआ समान नागरिक संहिता विधेयक, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव
Pin Postमध्य प्रदेश

MP UCC Bill : विधानसभा में पेश हुआ समान नागरिक संहिता विधेयक, सीएम मोहन ने कहा आजादी के बाद आज सबसे बड़ा ऐतिहासिक दिन

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Monsoon Session 2026: संसद में पहले दिन हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार स्थगित
दिल्लीदेश- विदेश

Monsoon Session 2026 : संसद में पहले ही दिन विपक्ष का जोरदार हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार स्थगित

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
भोपाल: आशा-उषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से लिंक रोड नंबर-3 पर लंबा जाम
मध्य प्रदेश

NHM Protest Bhopal : भोपाल में आशा-उषा कार्यकर्ताओं का बड़ा प्रदर्शन, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम का घेराव

By Swadesh News
जन्म के समय बदल गए दो नवजात, 38 साल बाद DNA टेस्ट से खुला राज, अस्पताल पर मुकदमा
BlogPin Postऐसा भी होता है

Babies Switched at Birth : जन्म के समय अस्पताल में बदल गए दो नवजात, 38 साल बाद DNA टेस्ट से खुला राज, अब अस्पताल पर मुकदमा

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?