By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > MP Tribal : जनजातीय समुदायों का विकास राज्य सरकार की सर्वोच्चय प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
मध्य प्रदेश

MP Tribal : जनजातीय समुदायों का विकास राज्य सरकार की सर्वोच्चय प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

Swadesh News
Last updated: April 16, 2026 5:48 pm
By Swadesh News
Share
3 Min Read
MP Tribal Development priority-cm mohan
MP Tribal Development priority-cm mohan
SHARE

MP Tribal : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार जनजातीय समुदायों के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, पेयजल और अधोसंरचना का विस्तार राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार का लक्ष्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और जनजातीय समुदाय मुख्यधारा से मजबूती से जुड़ सके।

MP Tribal : मुख्यमंत्री प्रशासन अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय उप योजना कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला प्रदेश की 21 प्रतिशत से अधिक जनजातीय आबादी के भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण मंच है। कार्यशाला के निष्कर्ष योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने, बजट के बेहतर उपयोग और समयबद्ध क्रियान्वयन में सहायक होंगे।

MP Tribal

MP Tribal : डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करते हुए हर वर्ग के जीवन स्तर को सुधारने के लिए प्रयासरत है। जनजातीय क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए उद्योग, स्वरोजगार और कृषि आधारित गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। पशुपालन, मत्स्य पालन और बागवानी जैसे क्षेत्रों से भी जनजातीय समाज को जोड़ा जा रहा है।

MP Tribal : उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ-साथ विश्वविद्यालयों की स्थापना, क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलनों का आयोजन और होम-स्टे जैसे नवाचारों से आर्थिक सशक्तिकरण को गति दी जा रही है। इसके साथ ही सौर ऊर्जा के विस्तार को भी प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में विकास की गति तेज हो सके।

MP Tribal : मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में जनजातीय उप योजना के तहत लगातार बजट में वृद्धि की जा रही है और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि इन प्रयासों से जनजातीय समुदाय के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।

MP Tribal : इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि जनजातीय विकास के लिए संवेदनशीलता और समर्पण के साथ कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने सुझाव दिया कि विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए क्षेत्रवार मूलभूत सुविधाओं का विस्तृत मानचित्र तैयार किया जाए और उसी आधार पर रणनीति बनाई जाए।

कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, अधोसंरचना, आजीविका और संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिससे जनजातीय विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है।

Bhopal सिवनी मालवा के लिए खुला सौगातों का पिटारा, सीएम डॉ. यादव बोले- विकास के नए दौर में पहुंचेगा यह क्षेत्र

TAGGED:Hindi Newsinclusive developmentMP government schemesTODAY NEWStribal development MPtribal empowerment indiatribal welfare schemesआदिवासी विकास योजनाजनजातीय उप योजनाजनजातीय कल्याण मध्यप्रदेशमध्य प्रदेश जनजातीय विकासमोहन यादव मुख्यमंत्रीशिक्षा स्वास्थ्य पेयजल
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

dharmendra-pradhan-resignation-neet-ug-controversy
Pin Postस्वदेश एजेंडा

Dharmendra Pradhan : शिक्षा मंत्री नहीं रहे प्रधान, इस्तीफे से निकला समाधान

By Rakhi Verma Executive Editor
CJP Central Govt Agreement say jp-nadda
दिल्लीदेश- विदेश

CJP Central Govt Agreement : CJP और केंद्र सरकार के बीच बनी सहमति, जेपी नड्डा ने दिया भरोसा, प्रदर्शनकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई

By Swadesh News
Bihar Bandh
बिहार

Bihar Bandh बिहार बंद का शेखपुरा में मिला-जुला असर, चौक-चौराहों पर तैनात रहा भारी पुलिस बल

By Yoganand Shrivastava
मध्य प्रदेश में बनेंगे 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट: पेपर लीक और परीक्षा घोटालों पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला
Pin Postअग्निपथमध्य प्रदेश

Datia Assembly By Election : जनसभाओं में मुख्यमंत्री की हुंकार, कांग्रेस पर वार, उपचुनाव में दिग्गजों का प्रचार, कौन होगा दमदार ?

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?