BY: MOHIT JAIN
मध्य प्रदेश में मौसम से लेकर हादसों तक कई बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। कहीं डैम के गेट खोले गए तो कहीं तेंदुए ने हमला किया। वहीं हाईकोर्ट की सख्ती और फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने लोगों का ध्यान खींचा। आइए जानते हैं एमपी की आज की 10 बड़ी खबरें:
1. एमपी में छलके डैम, पहली बार खुले कोलार के गेट
भोपाल में लगातार बारिश के बाद डैम छलक पड़े हैं। पहली बार कोलार डैम के गेट खोले गए। मौसम विभाग का कहना है कि सितंबर के आखिरी हफ्ते तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा और मानसून की वापसी भी होगी।
2. उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया का बयान
उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने गरबा पंडालों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पंडालों में प्रवेश केवल आधार, वैक्सीन सर्टिफिकेट और कलावा दिखाकर ही मिलेगा। साथ ही कहा कि गरबे में दूसरे धर्मों की जरूरत नहीं।
3. 3 हजार करोड़ की ठगी का आरोपी फिर चर्चा में
उज्जैन में 3 हजार करोड़ की ठगी के आरोपी ने वर्चुअल संबोधन किया। लविश से नवाब बना आरोपी बोला – कंपनी पौने 6 साल से मार्केट में है और आगे भी रहेगी।
4. बड़वानी में तेंदुए का हमला, बच्ची की मौत
बड़वानी में तेंदुए ने मां के सामने बच्ची पर हमला कर दिया। लोगों ने बचाने की कोशिश की तो वह बच्ची को छोड़कर भाग गया। 35 दिनों में यह दूसरी मौत है।
5. इंदौर में गैंगरेप पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म
इंदौर में गैंगरेप पीड़िता नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया। परिवार ने पहले पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी बनाई और कहा कि बच्ची झाड़ियों में मिली है। अब उन्होंने नवजात को गोद लेने की बात कही है।
6. सैयारा मूवी का असर, बुजुर्ग बोले- मुझे अल्जाइमर है
भोपाल के अस्पताल में एक बुजुर्ग ‘सैयारा’ फिल्म देखने के बाद पहुंचे और बोले कि उन्हें अल्जाइमर है। विशेषज्ञों का कहना है कि एमपी में हर 100 में से 7 बुजुर्ग इस बीमारी से पीड़ित हैं, सिर्फ भोपाल में ही 17 हजार रोगी हैं।
7. रायसेन कलेक्टर पर हाईकोर्ट सख्त
जबलपुर हाईकोर्ट ने रायसेन कलेक्टर के खिलाफ 25 हजार रुपए का वारंट जारी किया है। कोर्ट ने डीजीपी को वारंट तामील कराने और प्रमुख सचिव से जवाब मांगा है।
8. शाजापुर में दो हादसों में तीन की मौत
शाजापुर जिले में आगरा-मुंबई हाईवे पर बस पलटने से 25 यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ड्राइवर नशे में गाड़ी चला रहा था। अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई।
9. फैक्ट्री में भीषण आग, 17 दमकलें जुटीं
मध्य प्रदेश की एक गद्दा फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने में 17 दमकलें लगानी पड़ीं। कच्चा माल पूरी तरह खाक हो गया।
10. अनूपपुर में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा
अनूपपुर स्टेशन से 100 मीटर दूर मालगाड़ी के दो डिब्बे पलट गए और चार डिब्बे पटरी से उतर गए। यह ट्रेन कोयला लोडिंग के लिए जा रही थी।





