मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें: 18 सितंबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें: 18 सितंबर 2025

BY: MOHIT JAIN

मध्यप्रदेश में मौसम से लेकर राजनीति और निवेश तक कई बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। कहीं भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है तो कहीं उद्योगों में बड़े निवेश से रोजगार की उम्मीद जगी है। साथ ही, ऐतिहासिक बलिदान दिवस से लेकर सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश तक, प्रदेश की ताज़ा गतिविधियाँ जानना ज़रूरी है। आइए नज़र डालते हैं आज की 10 बड़ी खबरों पर।

1. एमपी में ज्यादा बारिश, अलर्ट नहीं

सीजन में अब तक 7 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट नहीं दिया है। भोपाल और जबलपुर में बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा।


2. मालवा में 20 हजार करोड़ का निवेश

कंपनियां 500 एकड़ जमीन पर उद्योग स्थापित करेंगी। इससे 25 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही, टेक्सटाइल क्लस्टर भी तैयार होगा, जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा।


3. शंकर शाह-रघुनाथ शाह बलिदान दिवस

जबलपुर में आज 167वां बलिदान दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होंगे। जीजीपी के कई बड़े नेता भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।


4. बाघों के शिकार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

एमपी और महाराष्ट्र में बाघों के संगठित शिकार के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने दोनों सरकारों से 4 हफ्तों में जवाब मांगा है। यह मामला हाईकोर्ट में दायर याचिका से जुड़ा हुआ है।


5. महाकाल मंदिर समिति नियुक्तियां अवैध

उज्जैन महाकाल मंदिर समिति में पुजारी और पुरोहित की नियुक्तियों को अदालत ने अवैध करार दिया है। कलेक्टर से तीन माह के भीतर रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।


6. मोदी का स्वदेशी मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार से संदेश दिया – “गर्व से कहो स्वदेशी है”। उन्होंने दुकानदारों से स्वदेशी बोर्ड लगाने और लोगों से स्वदेशी खरीदने-बेचने की अपील की।


7. ग्वालियर का अजीब केस

ग्वालियर में महिला ने पहले पति पर दहेज का केस किया, फिर 4 माह बाद रेप का आरोप लगाया। लेकिन 6 साल बाद दोनों ने सुलह कर ली।


8. दूषित पानी से बीमारी फैली

एम्स की रिपोर्ट में सामने आया है कि दूषित पानी और धान का रकबा बढ़ने से तटीय इलाकों में बीमारी फैली है। भोपाल में इसका असर अधिक देखा गया।


9. इंदौर-भोपाल में बारिश से परेशानी

इंदौर की सड़कों पर पानी भर गया है। भोपाल में भी तेज बारिश हुई। रीवा और सिवनी में पौने 2 इंच बारिश दर्ज की गई। सिवनी में संजय सरोवर बांध के 4 गेट खोलने पड़े।


10. फोन पर चीख, फिर खामोशी

ग्वालियर में महिला कॉन्स्टेबल की हत्या का मामला सामने आया। बेटी ने बताया कि फोन पर पापा की आवाज सुनने के बाद अचानक खामोशी छा गई। मां ने आरोपी को फांसी देने की मांग की है।

President Droupadi Murmu ने जैसलमेर में प्रचंड हेलीकॉप्टर में भरी उड़ान, रचा इतिहास

President Droupadi Murmu: राजस्थान के जैसलमेर में शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Chhapra : शोक में डूबा सारण: ड्यूटी के दौरान एनएसजी कमांडो प्रकाश यादव का निधन

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra बिहार के सारण जिले के मांझी प्रखंड

Jharkhand : पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पोते बीर सोरेन पंचतत्व में विलीन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jharkhand झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पैतृक

Zirakpur में नीड टोन होटल में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Report by: Kuldeep Saini Zirakpur: जीरकपुर के पीरमुसला क्षेत्र में स्थित नीड

Jamtara: योजना निरीक्षण के दौरान बीडीओ से हाथापाई, आरोपी गिरफ्तार

Report by: Ratan Kumar Jamtara: जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड में योजना

Haridwar: कनखल में टेंट हाउस में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Report by: Dharmraj Haridwar: हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में देर रात

Yamuna Nagar: आम्बवाली गांव में गोकशी का भंडाफोड़, डेढ़ क्विंटल गोमांस बरामद

Report by: Rajeev Mehta Yamuna Nagar: यमुनानगर के प्रतापनगर कस्बे के आम्बवाली

Congo: पूर्वी कांगो में 171 शव मिलने से मचा हड़कंप, एम23 विद्रोहियों पर हत्या का शक

Congo: पूर्वी कांगो के उविरा क्षेत्र में 171 शवों का बड़ा अंबार

Naxals Visit Chhattisgarh Assembly: विधानसभा जाएंगे सरेंडर नक्सली, देखेंगे लोकतंत्र की सच्चाई

Naxals Visit Chhattisgarh Assembly: रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. सरेंडर से पहले

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें MP: 1. होली पर

Horoscope: 27-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफलआज का

Yogi Government : होली पर किसानों के जीवन में खुशहाली का रंग भरेगी योगी सरकार

अनुदान पर कृषि यंत्र पाने के लिए किसानों को चार मार्च तक

Jamtara MC Election 2026: कल सुबह 8 बजे से होगी मतगणना

Reporter : रतन कुमार Jamtara MC Election 2026: जामताड़ा : नगरपालिका (आम)

Tourism Award MP : एमपी ने जीता ‘बेस्ट स्टेट टूरिज्म’ अवॉर्ड

Tourism Award MP : लगातार दूसरे वर्ष हासिल की उपलब्धी Tourism Award

MP NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 95वीं पुण्यतिथि पर अर्पित करेंगे श्रद्धांजली

MP NEWS : उदयगढ़ भगोरिया उत्सव में करेंगे सहभागितामुख्यमंत्री, 171.19 करोड़ रुपये