by; viijay nandan
MP NEWS ; मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार जल्द ही शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी स्वास्थ्य सुविधा लागू करने जा रही है। प्रस्तावित योजना के तहत अब 20 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। लंबे समय से उठ रही इस मांग को सरकार ने मंजूरी की दिशा में आगे बढ़ा दिया है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा तैयार प्रस्ताव को मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता वाली वरिष्ठ सचिव समिति ने कुछ संशोधनों के साथ हरी झंडी दे दी है। अब अंतिम स्वीकृति के लिए इसे कैबिनेट के सामने रखा जाएगा।
MP NEWS कितना देना होगा प्रीमियम
इस योजना में कर्मचारियों और पेंशनरों को मामूली अंशदान देने का प्रावधान हो सकता है..
कर्मचारियों से उनके मूल वेतन का 1%
पेंशनरों से 4% प्रीमियम प्रति माह
पहले इस योजना की सीमा 35 लाख रुपये प्रस्तावित थी, जिसे संशोधित कर 20 लाख रुपये कर दिया गया है। इस योजना का लाभ प्रदेश के करीब 11 लाख से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर उठा सकेंगे।
MP NEWS : डिजिटल कार्ड से मिलेगी सुविधा
योजना के तहत सभी हितग्राहियों को फोटोयुक्त यूनिक डिजिटल हेल्थ कार्ड दिया जाएगा। इसी कार्ड के आधार पर अस्पतालों में कैशलेस इलाज मिल सकेगा। योजना का संचालन राज्य स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा किया जाएगा, जिसमें हेल्थ, बीमा और कानूनी क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल होंगे।
MP NEWS किन्हें मिलेगा लाभ
- योजना के तहत कर्मचारी और पेंशनर अपने परिवार के इन सदस्यों को शामिल कर सकेंगे—
- पति या पत्नी
माता-पिता
दो आश्रित बच्चे
दत्तक संतान
तलाकशुदा पुत्री
ओपीडी और अन्य सुविधाएं
ओपीडी, दवा और मेडिकल उपकरणों के लिए हर साल 20 हजार रुपये तक की सुविधा
इंप्लांट और उपकरणों का खर्च CGHS पैकेज दरों के अनुसार
हर साल आश्रितों की जानकारी का सत्यापन जरूरी
पंजीयन और प्रक्रिया
हितग्राहियों का पंजीयन MP State Electronics Development Corporation Limited के माध्यम से किया जाएगा। पेंशनरों का रजिस्ट्रेशन उनके पेंशनर कोड के आधार पर होगा।
MP NEWS : इमरजेंसी में भी मिलेगा लाभ
आपात स्थिति में यदि संबद्ध अस्पताल उपलब्ध नहीं है, तो असंबद्ध अस्पताल में भी इलाज कराया जा सकेगा। ऐसे मामलों में खर्च की प्रतिपूर्ति की जाएगी।
MP NEWS किन अस्पतालों में मिलेगा इलाज
- इस योजना में राज्य और देश के कई बड़े अस्पताल शामिल होंगे, जैसे—
- Ayushman Bharat से जुड़े अस्पताल
केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना (CGHS) से संबद्ध अस्पताल
राज्य के बाहर के चुनिंदा उच्च गुणवत्ता वाले अस्पताल
कुल मिलाकर, यह योजना लागू होने के बाद मध्य प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को बेहतर और आसान स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
ये भी जानिए : भोपाल में 29 मार्च को वृहद विधिक जागरूकता शिविर, कैरियर कॉलेज में होगा आयोजन





