mp news 7 january: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 जनवरी को गुवाहाटी में राष्ट्रीय वस्त्र मंत्रियों के सम्मेलन में होंगे शामिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
mp news 7 january

mp news 7 january: केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह की उपस्थिति में होगा सम्मेलन

mp news 7 january: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार, 8 जनवरी को गुवाहाटी में आयोजित राष्ट्रीय वस्त्र मंत्रियों के सम्मेलन में सहभागिता करेंगे। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह तथा असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा भी उपस्थित रहेंगे।

mp news 7 january:

mp news 7 january: कपड़ा उद्योग में निवेश को प्रोत्साहन, रोजगार सृजन, नवाचार पर होगा विचार विमर्श

mp news 7 january: सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य देश के वस्त्र उद्योगों के समग्र विकास और विस्तार को गति देना है। इसमें पारम्परिक हथकरघा और हस्तशिल्प से लेकर आधुनिक टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट्स, तकनीकी वस्त्र (टेक्निकल टेक्सटाइल) और निर्यात संभावनाओं पर गहन मंथन किया जाएगा। साथ ही कपड़ा उद्योग में निवेश को प्रोत्साहन, रोजगार सृजन, नवाचार, कौशल विकास, आधुनिक मांग के अनुसार वस्त्र उत्पादन और राज्यों के बीच सहयोगात्मक मॉडल पर भी विचार-विमर्श होगा।

mp news 7 january

mp news 7 january: मुख्यमंत्री डॉ. यादव सम्मेलन के दौरान मध्यप्रदेश की वस्त्र उद्योग नीति, औद्योगिक अनुकूल वातावरण, निवेश अवसरों तथा राज्य में उपलब्ध संसाधनों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे। सम्मेलन में राज्यों के बीच परस्पर अनुभवों का आदान-प्रदान होगा और वस्त्र क्षेत्र में नई साझेदारियों का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

mp news 7 january: यह सम्मेलन ‘मेक इन इंडिया – मेक फॉर इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसी राष्ट्रीय नवाचारी पहलों को और मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे देश का वस्त्र उद्योग वैश्विक स्तर पर और अधिक प्रतिस्पर्धी बन सकेगा।

mp news 7 january:

सम्मेलन में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री आलोक कुमार सिंह एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. राज्य औद्योगिक विकास निगम श्री चंद्रमौली शुक्ला भी गुवाहाटी गए हैं।

ये भी जानिए: विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी योजनाओें के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित कर जबावदेहिता करना होगा तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय