MP news: मुख्यंमत्री डॉ. यादव ने नव उद्यमियों से प्रदेश में अधिकाधिक निवेश का किया आव्हान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
cm dr mohan yadav

MP news: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नव उद्यमियों से आह्वान किया कि वे नवाचार, स्पष्ट सोच और सामाजिक दायित्व के साथ आगे बढ़ें। प्रदेश में अधिकाधिक निवेश करें। प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिये अनुकूल वातावरण संसाधन और सविधाएं है। राज्य शासन द्वारा निवेशकों को सभी संभव सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि उद्योग न केवल संपन्नता, बल्कि हजारों परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है। “वसुधैव कुटुम्बकम” की भावना के साथ भारत और मध्यप्रदेश उद्यमिता के नए शिखर छुएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर में यंग एंटरप्रेन्योर्स फाउंडेशन (YEF)  द्वारा आयोजित नव उद्यमियों के भारत समिट 2025 को सम्बोधित कर रहे थे। इस प्रतिष्ठित आयोजन में केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, श्री दीपक विस्पुते, श्री राज सोमानी, श्री सिद्धार्थ सिंह, श्री विकास खेमानी, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्री मधु वर्मा, श्रीमती मालिनी गौड़, डॉ. निशांत खरे, श्री सावन सोनकर, श्री सुमित मिश्रा, श्री श्रवण चावड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और पुलिस कमिश्नर श्री संतोष सिंह, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। यह समिट नेतृत्व, उद्यमिता, आध्यात्मिकता और अगली पीढ़ी के लिए दूरदर्शी सोच को एक सशक्त मंच पर एक साथ लाने वाला ऐतिहासिक आयोजन रहा। देशभर से आए प्रभावशाली वक्ताओं, युवा उद्यमियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और विचारशील व्यक्तित्वों ने अपने अनुभव साझा किए।उद्योग से जीवन संवारने की स्पष्ट नीति के साथ मध्यप्रदेश में उद्योग का नया संकल्प

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि युवा शक्ति ही भारत के भविष्य की आधारशिला है। उद्यमिता और नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार किया जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नव उद्यमी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश देश का सबसे तेज़ गति से बढ़ने वाला राज्य बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए पहली बार उद्योग विभाग को सीधे मुख्यमंत्री स्तर पर प्राथमिकता दी है, ताकि निर्णय तेज़ी से हों और निवेशकों का विश्वास और मजबूत हो। मुख्यमंत्री  डॉ. यादव ने कहा कि “उद्योग से जीवन संवारने” की स्पष्ट नीति के साथ मध्यप्रदेश में उद्योग का नया संकल्प लिया गया है। यह नीति न केवल आर्थिक विकास को गति देगी, बल्कि युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित करेगी।जल संसाधन और सौहार्द का नया अध्याय

डॉ. मोहन यादव ने बताया कि पीकेसी (PKC) योजना और नदी जोड़ो अभियान के माध्यम से राज्य को जल-संपन्न बनाने की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तरप्रदेश के बीच जल-साझेदारी ने एक नया मोड़ लिया है। पड़ोसी राज्यों को पानी देने का निर्णय केवल परियोजना नहीं, बल्कि सौहार्द और सहयोग का नया अध्याय है।ग्रीन एनर्जी में ऐतिहासिक उपलब्धि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रीनको प्रोजेक्ट का उदाहरण देते हुए कहा कि जहां कुछ राज्यों और देशों में यह परियोजना 4 से दस वर्षों में पूरी हुई, वहीं मध्यप्रदेश में यह दुनिया का बड़ा प्रोजेक्ट दो साल से भी कम समय में तय होकर आज लोकार्पण की स्थिति तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मजबूत संबंधों, भरोसे और तेज़ निर्णय प्रक्रिया का परिणाम है।निवेश के नए कीर्तिमान

डॉ. मोहन यादव ने बताया कि भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में में  32 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए हैं, जिनमें से 6 लाख करोड़ रुपये के निवेश का भूमिपूजन पहले ही हो चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि 25 दिसम्बर को 2 लाख करोड़ रुपये के निवेश का भूमिपूजन/लोकार्पण एक ही स्थान पर संपन्न होगा, जो अपने आप में ऐतिहासिक है। यह कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मतिथि के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में कई  सेक्टर्स में भी अपार संभावनाएं है। इन संभावनाओं के मद्देनजर इन्हें विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार  पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता और सही दिशा देने वाले मंच ही राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी उद्यमी की सफलता का रहस्य X-Factor नहीं बल्कि D-Factor है। यह D-Factor है—Dreamers (सपने देखने वाले), Doers (उन्हें जमीन पर उतारने वाले) और Disrupters (नवाचार से व्यवस्था बदलने वाले), जो भारत की प्रगति की असली शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि आज का युवा भारत नई सोच, साहस और जोखिम लेने की क्षमता से लैस है। यह वही युवा है जो नींद से ज्यादा रणनीति को महत्व देता है और असली विकास और असली प्रगति  में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि बड़े और साहसिक विचार ही वास्तविक बदलाव की नींव रखते हैं। श्री सिंधिया ने अपने व्यक्तिगत जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि न्यूयॉर्क में नौकरी के बाद भारत लौटकर शून्य से शुरुआत करना आसान नहीं था, लेकिन धैर्य, परिश्रम और निरंतर प्रयास ने सफलता का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि resilience दिखावा नहीं, बल्कि शांत और निरंतर संघर्ष है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने स्टार्टअप, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। आज भारत विश्व के शीर्ष स्टार्टअप इकोसिस्टम में शामिल है और डिजिटल क्रांति के माध्यम से आम नागरिक वैश्विक बाजार से जुड़ रहा है।

Agra: क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी के लिए परमिशन जरूरी, उल्लंघन पर 6 महीने की जेल या 20 हजार जुर्माना

Agra: क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित

Gwalior Trade Fair: ऐतिहासिक ग्वालियर व्यापार मेला तैयार, 25 को अमित शाह करेंगे उद्घाटन

Gwalior Trade Fair: ग्वालियर का बहुप्रतीक्षित व्यापार मेला 25 दिसंबर से शुरू

HR News: जानिए HR की 10 मुख्य खबरें (23-12-25)

HR News: हरियाणा में आज अपराध, राजनीति, खेल, न्यायपालिका और सामाजिक मुद्दों

CG News: जानिए CG की 10 मुख्य खबरें (23-12-25)

CG News: छत्तीसगढ़ में आज राजनीति से लेकर प्रशासन, कानून-व्यवस्था और जनहित

MP News: जानिए MP की 10 मुख्य खबरें (23-12-25)

MP News: मध्य प्रदेश में आज दिनभर कई अहम घटनाएं सामने आईं।कहीं

Horoscope: जानिए आज का राशिफल (23-12-25)

Horoscope: 1. मेष राशिखर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट पर

Narayanpur news: जिले की नवपदस्थ दूसरी महिला कलेक्टर नम्रता जैन ने संभाला कार्यभार

जिला स्तरीय अधिकारियों की परिचात्मक बैठक लेकर दिया आवश्यक दिशा निर्देश Narayanpur

Bhanuppratappur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था के खिलाफ हड़ताल, 15 दिनों में सुधार का आश्वासन

रिपोर्ट- भिषेक सिंह ठाकुर Bhanuppratappur News: भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे

Jamtara News: विश्व कल्याण के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी : आभा आर्या

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण

Kangana Ranaut: देवघर पहुंचीं बीजेपी सांसद कंगना रनौत, बाबाधाम में किया बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक

रिपोर्ट- इम्तियाज अंसारी Kangana Ranaut: बीजेपी सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत

Khajuraho:  नवजात शिशु का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, कुत्ते नोचते मिले

Khajuraho; विश्व प्रसिद्ध खजुराहो मंदिरों के शहर में बुधवार सुबह एक दिल

Dehli news: फ्रांस के राष्ट्रपति आवास में बड़ी चोरी: चांदी की प्लेट-चम्मच तक गायब, तीन कर्मचारी गिरफ्तार

Dehli news: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आधिकारिक आवास एलीज़ी पैलेस

Bengaluru news:नशे में लड़खड़ाता युवक सड़क पर गिरा, बस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

Bengaluru news: बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या इलाके में एक दिल दहला देने वाला

Jharkhand News: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी, संजीव कुमार Jharkhand News: केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का