पहाड़ों में बर्फबारी का असर एमपी में, कई शहरों में पारा गिरा, ठंड ने दी दस्तक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह विदा नहीं हुआ है, लेकिन ठंड का असर शुरू हो गया। मालवा-निमाड़ के शहर सबसे ठंडे हैं, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन और अन्य शहरों में पारा गिरा। पहाड़ों में बर्फबारी और उत्तर से ठंडी हवा आने से तापमान में गिरावट आई है, जबकि पूर्वी जिलों में बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।

BY: MOHIT JAIN

भोपाल में शुक्रवार को तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह विदा नहीं हुआ है, लेकिन ठंड का असर शुरू हो गया है। मालवा-निमाड़ यानी इंदौर-उज्जैन संभाग के शहर सबसे ठंडे हैं, जबकि भोपाल, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में भी ठंड का प्रभाव देखा गया।

पहाड़ों में बर्फबारी से बदला हवा का रुख

IMD Weather Update; Rajasthan MP Rainfall Alert | Kashmir Himachal Snowfall  | मध्य प्रदेश-राजस्थान में रात को शीतलहर जैसे हालात: पारा 18° से 10° पर  आया, आज भी ऐसा संभव; हिमाचल में

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी के कारण हवा का रुख बदल गया है। उत्तर से ठंडी हवा आने से मध्यप्रदेश में भी ठंडक बढ़ी। गुरुवार-शुक्रवार की रात एमपी के 22 शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। सबसे ठंडा शहर राजगढ़ रहा, जहां तापमान 14.6 डिग्री था। इंदौर में 15.5 डिग्री, भोपाल में 18 डिग्री, उज्जैन में 18.5 डिग्री, ग्वालियर में 18.9 डिग्री और जबलपुर में 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बारिश और मौसम का मिजाज

मौसम में हल्की बारिश का दौर भी जारी है। शुक्रवार को बालाघाट के मलाजखंड में करीब एक इंच बारिश दर्ज हुई। उमरिया, मंडला और सिवनी में भी मौसम बदला रहा। वहीं, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई जिलों में तेज धूप देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन तक पूर्वी हिस्से के जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

40 से अधिक जिलों में लौट रहा मानसून

मध्यप्रदेश में मानसून की वापसी फिर से शुरू हो गई है। शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, सीहोर, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल समेत 30 से अधिक जिलों में मानसून लौट गया। सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, जबलपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जैसे जिलों में अगले एक-दो दिन में मानसून पहुँचने की संभावना है। इससे पहले ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम में मानसून पूरी तरह विदा हो चुका था।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना