एमपी में मानसून का जोर: पहली बार खुले कोलार डैम के गेट , सितंबर के आखिरी हफ्ते तक रहेगा बारिश का दौर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
एमपी में मानसून का जोर: पहली बार खुले कोलार डैम के गेट , सितंबर के आखिरी हफ्ते तक रहेगा बारिश का दौर

BY: MOHIT JAIN

मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते भोपाल के पास कोलार डैम और कलियासोत डैम के गेट खोलने पड़े। यह सीजन में पहली बार है जब कोलार डैम के गेट खोले गए हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि सितंबर के आखिरी हफ्ते तक मानसून सक्रिय रहेगा और इस दौरान कई जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

भोपाल में खुले डैम के गेट

  • भोपाल के पास स्थित कोलार डैम के दो गेट शनिवार को खोले गए।
  • यह डैम सीहोर जिले में है, लेकिन राजधानी की लगभग 40% आबादी की पानी की जरूरत इसी से पूरी होती है।
  • इसके अलावा, कलियासोत डैम के दो और भदभदा डैम का एक गेट भी खोला गया।
  • अब सिर्फ केरवा डैम ही ऐसा है, जिसके गेट अभी तक नहीं खुले हैं।

कहां-कहां बरसी बारिश

शनिवार को प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई।

  • नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा 1 इंच बारिश हुई।
  • नरसिंहपुर, शिवपुरी और खरगोन में आधा इंच पानी गिरा।
  • भोपाल, इंदौर, उज्जैन, धार, देवास, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, शाजापुर, बालाघाट, गुना, डिंडौरी, रीवा समेत कई जिलों में भी अच्छी बारिश हुई।

बारिश के चलते सड़कों पर पानी भरने से लेकर धार्मिक स्थलों तक पर लोगों को भीगते देखा गया।

अभी दो सिस्टम एक्टिव

मौसम विभाग के अनुसार,

  • उत्तर-पूर्वी ट्रफ इस समय प्रदेश से गुजर रही है।
  • पूर्वी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है।
  • इसके अलावा, कई जिलों में लोकल सिस्टम के चलते भी बारिश हो रही है।

रविवार को भी इन सिस्टम का असर जारी रहेगा। इसी कारण पूरे प्रदेश में हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

औसत से ज्यादा बारिश

  • 16 जून को मानसून की एंट्री के बाद अब तक प्रदेश में 43.6 इंच बारिश हो चुकी है।
  • जबकि सामान्य तौर पर अब तक 36.1 इंच पानी गिरना चाहिए था।
  • यानी 7.5 इंच ज्यादा पानी बरस चुका है।
  • इस तरह एमपी में अब तक 118% बारिश दर्ज की जा चुकी है।

किन संभागों में स्थिति बेहतर और खराब?

  • इंदौर और उज्जैन संभाग में इस बार मानसून कमजोर रहा। यहां बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा और शाजापुर जैसे जिलों में सबसे कम बारिश दर्ज हुई।
  • वहीं, ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में मानसून ने खूब जोर दिखाया। ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, मुरैना, दतिया और श्योपुर जैसे जिलों में सामान्य से ज्यादा पानी गिरा है।
  • पूर्वी एमपी यानी जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में भी बारिश ने रिकॉर्ड तोड़े और कई जगह बाढ़ जैसे हालात बने।

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के