MP Fog Alert: कोहरे की चादर में ढका एमपी – ग्वालियर-चंबल में जीरो विजिबिलिटी 10 फरवरी से होगी मावठे की दस्तक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP Fog Alert

MP Fog Alert: मध्य प्रदेश के आधे से अधिक हिस्से में गुरुवार सुबह घने कोहरे की चादर छाई रही। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन सहित 30 से ज्यादा जिलों में मध्यम से घने कोहरे का असर देखने को मिला। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी है। ग्वालियर-चंबल संभाग में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है।

विभाग ने सुबह के समय अनावश्यक यात्रा से बचने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की अपील की है। शुक्रवार को भी घना कोहरा बने रहने का अलर्ट जारी किया गया है।

MP Fog Alert: दिन में भी सर्द हवाओं का असर, तापमान 25 डिग्री से नीचे

बुधवार को दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिसके कारण अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से नीचे रहा। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं और सक्रिय मौसम प्रणाली के कारण प्रदेश में ठिठुरन बनी हुई है।

MP Fog Alert

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, रतलाम, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में घना कोहरा छाया रहेगा।

MP Fog Alert: अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

6 फरवरी:
ग्वालियर, भिंड, दतिया, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में घना कोहरा रहेगा। भोपाल, गुना, अशोकनगर, इंदौर, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, विदिशा, सीहोर और रायसेन में हल्का से मध्यम कोहरा बना रहेगा।

7 फरवरी:
अधिकांश जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। इस दिन बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।

MP Fog Alert: मौसम में बदलाव की वजह

उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। वहीं, पहाड़ों में बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रही हैं, जिससे दिन और रात दोनों समय ठंड बढ़ गई है।

8 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिसका असर मध्य प्रदेश में भी दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार 10 फरवरी से प्रदेश के कई हिस्सों में मावठा गिरने की संभावना है।

Bus accident: नैनीताल में पलटी बस, 1 की मौत, 8 घायल

Report by: Deepak Bus accident: शुक्रवार सुबह नैनीताल में एक बस हादसा

Deoghar: जंगल में मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की आशंका

Report by: Imtiaz Ansari Deoghar: झारखण्ड के देवघर जिले के बुढ़ई थाना

Chaitra Navratri celebrations: महागौरी की पूजा कर CM योगी ने किया हवन, लोकमंगल की प्रार्थना की

Chaitra Navratri celebrations: चैत्र (वासंतिक) नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मुख्यमंत्री एवं

Under-20 Football Championship: नारायणपुर बना चैंपियन, इंटर जिला फुटबॉल में दंतेवाड़ा को 4-1 से हराया

Under-20 Football Championship: छत्तीसगढ़ में फुटबॉल का रोमांच चरम पर देखने को

IDF soldier shortage: गाजा युद्ध के बीच इजरायल सेना में संकट, जनरल एयाल जमीर ने दी चेतावनी

IDF soldier shortage: इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट

CG: Top 10

CG: 1. गर्मी से राहत के आसारछत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज

MP: Top 10

MP: 1. रामनवमी पर प्रदेश में बड़े आयोजनभोपाल में 2500 भंडारे हुए,