मध्यप्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में सक्रिय सिस्टम, आंधी-बारिश का अलर्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
मध्यप्रदेश के दक्षिणी जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का सिस्टम सक्रिय। भोपाल, इंदौर और अन्य जिलों में अलर्ट जारी, रात ठंडी और दिन गर्म। नवंबर से कड़ाके की ठंड का अनुमान।

मध्यप्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में मौसम बदला हुआ है। आंधी, बारिश और गरज-चमक का सिस्टम सक्रिय होने से इंदौर, धार, खरगोन, बड़वानी, देवास, हरदा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट समेत 15 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, सिस्टम अगले 24 घंटे में और सक्रिय हो सकता है। दिवाली की रात जबलपुर में तेज बारिश के बाद मंगलवार को भोपाल और अन्य जिलों में बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

रात में ठंड, दिन में गर्मी

प्रदेश में रात का तापमान घटकर ठंड का अहसास दे रहा है। भोपाल में रात का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री, इंदौर में 18.6 डिग्री और ग्वालियर-उज्जैन में 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में हल्की धूप बनी रहेगी।

दतिया, धार, गुना, खरगोन, पचमढ़ी और रतलाम में पारा 20 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने कहा कि अक्टूबर के दौरान ऐसा ही मिश्रित मौसम जारी रहेगा।

नवंबर से शुरू होगी कड़ाके की ठंड

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, नवंबर से प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू होगी, जो जनवरी तक रहेगी। इस बार फरवरी तक ठंड का असर महसूस हो सकता है।

प्रदेश में मानसून विदा हो चुका है। हालांकि मानसूनी बारिश के चलते सिंचाई और पेयजल के लिए पर्याप्त पानी मौजूद है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी का दौर अगले दो-तीन दिनों तक जारी रह सकता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना