mp cabinet decisions 6 january: बुरहानपुर जिले की सिंचाई परियोजनाओं के लिए 2,598 करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
mp cabinet decisions 6 january



mp cabinet decisions 6 january: पीएम जनमन योजना की निरंतरता के लिए 795 करोड़ 45 लाख रुपये की स्वीकृति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा बुरहानपुर जिले की खकनार तहसील की झिरमिटी मध्यम सिंचाई परियोजना लागत 922 करोड़ 91 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। परियोजना से खकनार तहसील के 42 ग्रामों की 17 हजार 700 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई उपलब्ध होगी, जिससे 11 हजार 800 कृषक परिवार लाभांवित होंगे।

मंत्रि-परिषद द्वारा बुरहानपुर जिले की नेपानगर तहसील की नावथा वृहद सिंचाई परियोजना लागत 1,676 करोड़ 6 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। इस परियोजना से खकनार तहसील के 90 ग्रामों की 34 हजार 100 हैक्टेयर भूमि में सिंचाई उपलब्ध होगी और 22 हजार 600 कृषक परिवारों को लाभ मिलना अनुमानित है।

mp cabinet decisions 6 january

mp cabinet decisions 6 january: पीएम जनमन योजना की निरंतरता की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद द्वारा मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) योजना की 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2028 तक निरंतरता की स्वीकृति प्रदान की गई। योजना में अनुमानित व्यय 795 करोड़ 45 लाख रुपये होगा। इसके तहत 1,039 किमी सड़क का निर्माण एवं 112 पुल निर्माण किया जायेगा। यह योजना 22 जिलों में निवासकरने वाली 3 विशेष जनजाति बैगा, भारिया एवं सहरिया के लिए लागू है।

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की निरंतरता की स्वीकृति

मंत्रि- परिषद ‌द्वारा मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना को 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक निरंतरता की स्वीकृति प्रदान की गई। योजनांतर्गत अनुमानित व्यय 17,196 करोड़ 21 लाख रुपये होगा। इसके तहत 20 हजार किमी सड़क और 1200 पुल का निर्माण किया जायेगा।

mp cabinet decisions 6 january

mp cabinet decisions 6 january: ग्रामीण सड़कों का नवीनीकरण एवं उन्नयन की स्वीकृति

मंत्रि- परिषद द्वारा मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत निर्मित सड़कों का नवीनीकरण एवं उन्नयन के लिए 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक की निरंतरता की स्वीकृति प्रदान की गई। योजनांतर्गत अनुमानित व्यय 10 हजार 196 करोड़ 42 लाख रुपये है। योजना में 88 हजार 517 किमी मार्गों का नवीनीकरण एवं उन्नयन किया जाएगा।

mp cabinet decisions 6 january: सिंचाई परियोजनाओं को नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट्स कंपनी लिमिटेड के माध्यम से वित्त पोषित करने की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद ‌द्वारा नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत सिंचाई परियोजनाओं को त्वरित क्रियान्वयन के लिए नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट्स कंपनी लिमिटेड के माध्यम से वित्त पोषित करने की स्वीकृति प्रदान की गयी।

स्वीकृति अनुसार नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा आरंभ की गई वे परियोजनाएँ जिनका निर्माण कार्य नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट्स कंपनी लिमिटेड द्वारा वित्तीय व्यवस्था कर पूर्ण कराया जा रहा हैं। उसका सम्पूर्ण स्वामित्व नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट्स कंपनी लिमिटेड का होगा। इन परियोजनाओं में राज्य शासन द्वारा बजट प्रावधान के माध्यम से व्यय की गई राशि के समतुल्य अंश पूजी कंपनी द्वारा राज्य शासन को जारी किए जाएंगे। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर प्राप्त राजस्व, कंपनी की आय के रूप में ग्रहण किया जाएगा। कंपनी द्वारा वर्तमान में 2 परियोजनाएं वित्त पोषित की जा रही है, जिसमें नर्मदा क्षिप्रा बहुउद्‌देशीय परियोजना लागत 2,489 करोड़ 65 लाख रुपये और बदनावर माइक्रो लिफ्ट इरिगेशन परियोजना लागत 1,520 करोड़ 92 लाख रूपये शामिल है।

बैठक में मंत्रि-परिषद के सदस्यों और उनके भारसाधक सचिवों को ई-कैबिनेट के लिए टैबलेट प्रदान किये गये एवं प्रशिक्षण दिया गया।

ये भी जानिए: Mp e-Cabinet Application2026: मंत्रि-परिषद की बैठक में मंत्री-परिषद सदस्यों को मिले टैबलेट

TOP 10 CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 प्रमुख खबरें

Bastar में नक्सल विरोधी अभियान तेज TOP 10 CG: बस्तर संभाग में

Raipur : खरोरा का सनसनीखेज मामला, पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या

Raipur : रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय किशोर

Chhattisgarh : नादिया में होली महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कबीर मठ को दी लाखों की सौगात

रिपोर्टर : अभिलाष देवांगन Chhattisgarh : राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड के

RAIPUR NEWS : कांग्रेस पार्टी की पूर्व उम्मीदवार दीप्ति दुबे ने भाजपा पर किए वादाखिलाफी के आरोप

रिपोर्टर:प्रविंस मनहर RAIPUR NEWS : नगर निगम महापौर चुनाव में कांग्रेस की

Madhya Pradesh : प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार 'आत्मनिर्भर

Chhattisgarh : रायगढ़ में घरघोड़ा–कुडुमकेला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो चालक जिंदा जलकर मौत

Chhattisgarh : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा और कुडुमकेला के बीच कुरकुट नाला

Supaul : राजेंद्र प्रसाद यादव की हैट्रिक, लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुने गए जदयू जिलाध्यक्ष

रिपोर्ट: अजीत ठाकुर Supaul : जिला मुख्यालय स्थित शहनाई रिजॉर्ट में रविवार

Pakhanzur Police : पखांजूर पुलिस ने होली के मौके पर कड़ा एक्शन लिया

Pakhanzur Pohttps://en.wikipedia.org/wiki/Chhattisgarhlice : शराब पीकर वाहन चलाने वाले 7 चालकों पर भारी

Andhra Pradesh: पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 21 मजदूरों की मौत, कई घायल

Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले से एक दिल दहला देने

Pilibhit पूरनपुर सब्जी मंडी में भारी बवाल: AIMIM जिलाध्यक्ष के साथ सरेआम मारपीट, वीडियो वायरल

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit पीलीभीत जिले के पूरनपुर कस्बा स्थित सब्जी मंडी

RAIPUR : नागपुर दौरे से लौटे डिप्टी सीएम के कई अहम ऐलान

RAIPUR : NH-30 के अधूरे हिस्से को मिली फोर लेन की हरी

Lucknow : संवेदना और सुशासन का संगम: बच्चों के ‘अभिभावक’ बने मुख्यमंत्री योगी

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहचान