By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > MP Amrit Bharat Stations : पीएम नरेन्द्र मोदी ने एमपी के 13 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का किया शुभारंभ, सीएम डॉ. यादव बोले- विकास की नई ऊंचाइयां छूएगा राज्य
मध्य प्रदेश

MP Amrit Bharat Stations : पीएम नरेन्द्र मोदी ने एमपी के 13 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का किया शुभारंभ, सीएम डॉ. यादव बोले- विकास की नई ऊंचाइयां छूएगा राज्य

Abhishek Singh
Last updated: July 17, 2026 9:07 pm
By Abhishek Singh
Share
6 Min Read
SHARE

MP Amrit Bharat Stations : प्रधानमंत्री मोदी ने जालंधर से देश के 20 राज्यों के 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों को फिर से शुरू किया

MP Amrit Bharat Stations : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 जुलाई को पंजाब के जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन से देश के 20 राज्यों में विकसित किए गए 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। इनमें मध्यप्रदेश के पुर्नविकसित टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो के प्रवेश द्वार तरिचर, हरपालपुर, सांची, अशोकनगर, बालाघाट, ब्यौहारी, छिंदवाड़ा, जुन्नारदेव, नैनपुर जंक्शन, विदिशा, शिवपुरी और भिंड कुल 13 अमृत भारत रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

Contents
MP Amrit Bharat Stations : प्रधानमंत्री मोदी ने जालंधर से देश के 20 राज्यों के 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों को फिर से शुरू कियाMP Amrit Bharat Stations : विकास की नई दुनिया में पहुंच रहा बुंदेलखंडMP Amrit Bharat Stations : अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही रेलवेMP Amrit Bharat Stations : जल्द लागू होगी समान नागरिक संहिता

MP Amrit Bharat Stations : इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन से अमृत भारत स्टेशनों के लोकार्पण कार्यक्रम में सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश को 13 अमृत भारत स्टेशन के रूप में ऐतिहासिक सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त कर कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि 75 अमृत भारत स्टेशनों का एक साथ शुभारंभ भारतीय रेल के आधुनिकीकरण और विकसित भारत के संकल्प की ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पुर्नविकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन क्षेत्र के विकास, पर्यटन और जनसुविधाओं का नया केंद्र बनेगा। नए अमृत भारत स्टेशन मध्यप्रदेश को नई पहचान, नया सम्मान और विकास की नई दिशा देंगे। हमारे लिए ये स्टेशन समृद्ध और गौरवशाली विरासत का प्रतिबंब हैं।

MP Amrit Bharat Stations : विकास की नई दुनिया में पहुंच रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा देश और प्रदेश बदल रहा है। बुंदेलखंड भी अब तेजी से विकास और बदलाव के दौर से गुजर रहा है। बुंदेलखंड की धरती आध्यात्मिकता और बहुमूल्य खनिज संपदा से संपन्न है। यहां रामराजा सरकार और बुंदेली संस्कृति के कई प्रतिमान जुड़े हैं। पहले बुंदेलखंड जल की कमी के लिए जाना जाता था। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सबसे पहले देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना-केन बेतवा लिंक का सपना देखा था। प्रधानमंत्री मोदी ने 1 लाख करोड़ रुपए की सौगात देकर नदी जोड़ो परियोजना पर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा नदी जोड़ो और स्लीमनाबाद वॉटर टनल प्रोजेक्ट से बुंदेलखंड में खेती और पेयजल के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा। बुंदेलखंड में रेलवे और हवाई संपर्क को मजबूती प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की समृद्ध संस्कृति में आल्हा-उदल का विशेष महत्व है। आज बुंदेलखंड प्रदेश की विकास यात्रा का अहम पड़ाव है और बुंदेलखंड विकास की नई दुनिया में पहुंच रहा है।

MP Amrit Bharat Stations : अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही रेलवे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेल अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। भारतीय रेलवे का नेटवर्क इतना बड़ा है कि कई देशों की आबादी के बराबर यात्री प्रतिदिन हमारी ट्रेनों में सफर करते हैं। कोयले और भाप के इंजन से शुरू हुई रेल यात्रा अब स्वच्छ, पर्यावरण-अनुकूल हाइड्रोजन तकनीक तक पहुंच चुकी है, जिससे भारत अब विश्व के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जो भविष्य की इस अत्याधुनिक तकनीक पर सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चयनित 80 स्टेशनों में से पहले चरण में 13 स्टेशनों का कायाकल्प कर जनता को समर्पित किया गया है। ये अमृत भारत स्टेशन प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को नई गति देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज भारतीय रेल के इतिहास का युगांतकारी दिन है। यह केवल रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण ही नहीं, भारत की विरासत, आधुनिकता और आत्मनिर्भरता का त्रिवेणी संगम है। अमृतकाल में हमारे वैज्ञानिकों, रेलवे इंजीनियरों और कर्मयोगियों ने अकल्पनीय कार्य किया है। भारतीय रेलवे के 173 वर्षों के इतिहास में पहले कोयला, डीजल और बिजली से ट्रेन चलती थी। आज प्रधानमंत्री मोदी ने सोनीपत स्टेशन से देश में पहली बार हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया है।

MP Amrit Bharat Stations : जल्द लागू होगी समान नागरिक संहिता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विधानसभा के वर्षाकालीन सत्र में हमारी सरकार एक देश, एक विधान, एक प्रधान और एक निशान के संकल्प को पूरा करेगी। सभी धर्मों के लोगों के लिए एक समान कानून लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए उच्चस्तरीय समिति ने प्रदेशभर के करीब 10 लाख लोगों से सुझाव लिए। लगभग 76 प्रतिशत मुस्लिम बहनों ने यूसीसी के पक्ष में अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन के सुगम आवागमन के लिए ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा’ की शुरुआत कर रही है। राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में विकास के नए प्रतिमान स्थापित करते हुए आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों को जोड़ने के लिए प्रदेश के सभी जिलों और विकासखंडों में भव्य सांदीपनि विद्यालय खोले जा रहे हैं। जहां बच्चों को सर्व सुविधायुक्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है।

read more : Krishna Namazi Controversy : श्रीकृष्ण को बताया “पांच वक्त का नमाज़ी,बयान पर बवाल, हिन्दू संगठनों और संतों में उबाल

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPMP Amrit Bharat StationsMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मध्य प्रदेश

Vikramotsav 2026 BITA Gold Award : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल को मिल रही राष्ट्रीय-अंतर्राष्‍ट्रीय पहचान, अब विक्रमोत्‍सव 2026 को मिला BITA Gold Award

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

MP Pensioners Dearness Relief : 25 साल पुरानी सहमति की अनिवार्यता खत्म, पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार का जताया आभार

By Abhishek Singh
Pin Postस्वदेश एजेंडा

Parliament Monsoon Session : सत्ता पक्ष और विपक्ष की बैठकों में बनी रणनीति ,परिसीमन की तैयारी तेज, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
अशोकनगर को मिला आधुनिक अमृत रेलवे स्टेशन, PM मोदी ने 75 अमृत स्टेशनों का किया लोकार्पण
मध्य प्रदेश

Amrit Station Yojana : PM मोदी ने किया अशोकनगर अमृत रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, ₹37 करोड़ से हुआ पुनर्विकास, सिंधिया बोले- नए भारत का नया उदय

By Ajay Nigam, Input Editor

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?