Krishna Namazi Controversy : बढ़ता विरोध, मौलाना पर मामला दर्ज,गीता का श्लोक सही, पर व्याख्या गलत
Krishna Namazi Controversy : इस्लामिक मौलाना जर्जिस अंसारी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को “पांच वक्त का नमाज़ी” बताने वाले बयान पर देश भर में भारी आक्रोश है….उत्तर प्रदेश के मौलाना जरजिस अंसारी ने भगवान श्रीकृष्ण को पांच वक्त का नमाजी बताया है… अंसारी ने कहा कि श्रीकृष्ण नमाज पढ़ते थे और उन्होंने इस्लाम का प्रचार किया था…इस दावे के समर्थन में उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता के एक श्लोक का हवाला दिया…. हालाँकि इस विवादित बयान के बाद हिंदू संगठनों और संतों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया…. इस मामले में लखनऊ के हजरतगंज समेत कई थानों में शिकायत दर्ज कराई गई है।
Krishna Namazi Controversy : अयोध्या के संत विष्णु दास और जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने मौलाना के खिलाफ तीखी टिप्पणी करते हुए उनके बयानों को अस्वीकार्य करार दिया है। सवाल इस बात का है कि मौलाना मौलाना जरजिस अंसारी ने श्रीमद्भगवद्गीत के छठे (6वें) अध्याय के 10वें श्लोक का हवाला देकर भगवान श्रीकृष्ण को नमाजी बताया था जो पूरी तरह से गलत है…श्लोक का वास्तविक अर्थ कहता है कि योगी को अकेले स्थान पर मन और शरीर को वश में रखकर, इच्छाओं से मुक्त होकर ध्यान करना चाहिए | मौलाना ने ‘योग’ (ध्यान) को नमाज से जोड़ दिया, जो बिल्कुल गलत है..ऐसे में श्रीकृष्ण पर विवादित टिप्पणी के बाद मामले में तूल पकड़ लिया है |

