,

एमपी 25 बड़ी खबरें : 1 सितम्बर 2025

- Advertisement -
Ad imageAd image
एमपी 25 बड़ी खबरें : 1 सितम्बर 2025

मध्य प्रदेश में 1 सितंबर 2025 को कई अहम घटनाएं सुर्खियों में रहीं। सतना से लेकर भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर तक राजनीतिक, सामाजिक और मौसम से जुड़ी बड़ी खबरों ने लोगों का ध्यान खींचा। यहां पढ़ें आज की 25 बड़ी खबरें:

Contents
1. सतना में बुजुर्ग की मौत के बाद संबल कार्ड विवाद2. भोपाल का जिम संचालक निकला सबसे बड़ा ड्रग खरीदार3. सितंबर की बारिश अब होगी बोनस4. मंदसौर के किसान ने एक साथ उगाईं 13 फसलें5. चीता कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर एमपी का यू-टर्न6. एमपी के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट7. भोपाल-इंदौर समेत 18 जिलों में बारिश8. भाजपा ने 4 जिलों में कार्यकारिणी घोषित की9. आलीराजपुर में शख्स की सड़क पर मौत10. भिंड में 5 साल की बच्ची से रेप11. इंदौर में अनोखे पेड़ की चर्चा12. सीएम यादव का राहुल गांधी पर तंज13. पीएम मोदी ने किया शहडोल का जिक्र14. बीना में पत्नी पर हमला15. सीएस की आपत्ति के बाद प्रस्ताव खारिज16. कमलनाथ और सीएम यादव एक साथ दिखे17. भोपाल में काले हिरण के शिकार का पर्दाफाश18. सचिन तेंदुलकर परिवार संग महेश्वर पहुंचे19. उज्जैन में कार खाई में गिरी20. रायसेन में नवजात को कचरे में फेंका गया21. झाबुआ में प्रवचन22. आलीराजपुर में राधा अष्टमी उत्सव23. झाबुआ में नाबालिग की आत्महत्या24. पिटोल में लकड़बग्घा दिखा25. गर्भवती महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दिया

1. सतना में बुजुर्ग की मौत के बाद संबल कार्ड विवाद

बुजुर्ग की मौत के 5 घंटे बाद संबल कार्ड बनाया गया।
ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन किया, सचिव निलंबित।

2. भोपाल का जिम संचालक निकला सबसे बड़ा ड्रग खरीदार

युवाओं को वजन घटाने की दवा बताकर जहरीली ड्रग्स बेचता था।
मछली गैंग से कनेक्शन की पुष्टि हुई।

3. सितंबर की बारिश अब होगी बोनस

मध्य प्रदेश में अब तक 37 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है।
20 जिलों में सामान्य से ज्यादा पानी गिरा।

4. मंदसौर के किसान ने एक साथ उगाईं 13 फसलें

आधा बीघा खेत में इंटरक्रॉपिंग का अनोखा प्रयोग किया।
पंच पत्ती अर्क से दवा भी तैयार की।

5. चीता कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर एमपी का यू-टर्न

राजस्थान के साथ MoU टाल दिया गया।
17 हजार वर्ग किमी में बनना था कॉरिडोर।

6. एमपी के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है।
ग्वालियर और जबलपुर में भी पानी गिरा।

7. भोपाल-इंदौर समेत 18 जिलों में बारिश

उज्जैन में कार खाई में गिरी, तीन लोगों को बचाया गया।
नर्मदापुरम में होमगार्ड ऑफिस जलभराव से प्रभावित।

8. भाजपा ने 4 जिलों में कार्यकारिणी घोषित की

देवास, हरदा, सागर ग्रामीण और मऊगंज की टीम बनी।
बाकी जिलों में भी जल्द घोषणा होगी।

9. आलीराजपुर में शख्स की सड़क पर मौत

हार्ट अटैक आने के बाद व्यक्ति गिर पड़ा।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

10. भिंड में 5 साल की बच्ची से रेप

चॉकलेट का लालच देकर पड़ोसी ने घर बुलाया।
पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को पकड़ा।

11. इंदौर में अनोखे पेड़ की चर्चा

शुक्रवासा गांव में एक पेड़ से 150 जटाएं उगीं।
ये जटाएं अब अलग-अलग वृक्ष बन गई हैं।

12. सीएम यादव का राहुल गांधी पर तंज

कहा- “राहुल गांधी नाना-नानी के पास चले जाएं।”
सर्जिकल स्ट्राइक पर बयान दिया।

13. पीएम मोदी ने किया शहडोल का जिक्र

विचारपुर को ‘मिनी ब्राजील’ बताया।
चार खिलाड़ी ट्रेनिंग के लिए जर्मनी जाएंगे।

14. बीना में पत्नी पर हमला

पति ने पत्नी का नाक काटा।
मामी को भी चाकू मारकर घायल किया।

15. सीएस की आपत्ति के बाद प्रस्ताव खारिज

निकाय अध्यक्षों पर अविश्वास प्रस्ताव की अवधि तय नहीं होगी।
साढ़े चार साल का नियम लागू नहीं होगा।

16. कमलनाथ और सीएम यादव एक साथ दिखे

सुरेश पचौरी की पत्नी की रिटायरमेंट पार्टी में पहुंचे।
दिल्ली में आयोजन हुआ।

17. भोपाल में काले हिरण के शिकार का पर्दाफाश

शिकारी से राइफल जब्त की गई।
मीट के बाद अंग बेचने की बात स्वीकार की।

18. सचिन तेंदुलकर परिवार संग महेश्वर पहुंचे

नौका विहार किया और नर्मदा पूजन भी किया।
पर्यटकों में उत्साह देखा गया।

19. उज्जैन में कार खाई में गिरी

20 फीट गहरी खाई में कार गिरी।
ग्रामीणों ने तीन युवकों को सुरक्षित निकाला।

20. रायसेन में नवजात को कचरे में फेंका गया

प्रेमी ने बच्ची को अपनाने से इनकार किया।
प्रेमिका ने नवजात को कचरा वाहन में फेंक दिया।

21. झाबुआ में प्रवचन

कहा गया कि बहानेबाज पुरुषार्थ नहीं करता।
तप बिना सिद्धि संभव नहीं।

22. आलीराजपुर में राधा अष्टमी उत्सव

भव्य श्रृंगार कर भगवान राधाकृष्ण की पूजा हुई।
ग्रामीणों ने उत्साह से भाग लिया।

23. झाबुआ में नाबालिग की आत्महत्या

किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पुलिस कारणों की जांच कर रही है।

24. पिटोल में लकड़बग्घा दिखा

गांव के पास लकड़बग्घा घूमता देखा गया।
लोगों में दहशत फैल गई।

25. गर्भवती महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दिया

अस्पताल जाते समय रास्ते में प्रसव हुआ।
ग्रामीणों ने मदद कर सुरक्षित डिलीवरी कराई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर

Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर सरकार का आत्मविश्वास, अगस्त में विशेष सत्र बुलाने के संकेत

Delimitation Bill प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों के साथ हुई बैठक

‘इस्लामिक NATO’ की तैयारी! सऊदी, पाकिस्तान और तुर्की के बीच आज होगा बड़ा रक्षा समझौता

NATO: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच एक अहम त्रिपक्षीय रक्षा

PM Modi ने नेतन्याहू से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा; भारत-इजरायल साझेदारी की समीक्षा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के

Handloom Day पर PM Modi की अपील, कहा- स्वदेशी और हथकरघा अपनाएं; सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

PM Modi: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में