दमाद के साथ भागी सास, ससुर अभी भी रखने को तैयार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

अलीगढ़ :कुछ दिन पहले अलीगढ़ से सामने आई एक हैरान कर देने वाली घटना ने हर किसी को चौंका दिया था, जहां एक महिला अपनी बेटी की शादी से कुछ ही दिन पहले उसके मंगेतर के साथ घर छोड़कर चली गई थी। अब इस मामले में महिला के पति जितेंद्र ने चुप्पी तोड़ते हुए एक मार्मिक बयान दिया है।

“मेरे बच्चों को मां की ज़रूरत है” – पति की भावुक अपील

जितेंद्र का कहना है कि वह अभी भी अपनी पत्नी को छोड़ना नहीं चाहते। उन्होंने कहा, “मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं जिन्हें अपनी मां की ज़रूरत है। मैं नहीं चाहता कि मेरा परिवार पूरी तरह टूट जाए। अगर वह वापस आना चाहे तो मैं उसे स्वीकार करने को तैयार हूं।”

उनकी यह बात एक ऐसे इंसान की पीड़ा को बयां करती है जो अपमान और दर्द सहने के बावजूद अपने परिवार को टूटने से बचाना चाहता है।

पत्नी संग भागने वाले युवक पर गंभीर आरोप

जितेंद्र ने उस युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं जो उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उनका कहना है कि यह युवक पहले भी इसी तरह की घटनाओं में शामिल रहा है और भोली-भाली महिलाओं को फोन पर फंसा कर उनका भरोसा जीतता है। इसके बाद वह उनके पैसे और जेवरात हड़प लेता है और उन्हें बेसहारा छोड़ देता है।

जितेंद्र ने बताया कि उनके घर से करीब 3.5 लाख रुपये नकद, 5.5 लाख के गहने, और करीब 1 लाख रुपये बेटी की शादी के लिए दिए गए थे। इसके अलावा मोबाइल फोन भी महिला अपने साथ ले गई, जो पति के अनुसार, उनके ही थे। जितेंद्र ने इन सभी चीज़ों की वापसी की मांग की है।

“मैं अब भी चाहता हूं कि वह लौट आए” – जितेंद्र

जितेंद्र ने कहा कि हालांकि पत्नी और युवक का यह कदम अपराध की श्रेणी में आता है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, फिर भी वे अपनी पत्नी को एक और मौका देना चाहते हैं। उनका कहना है कि अगर पत्नी अपनी गलती समझ कर लौटती है, तो वे उसे माफ कर देंगे – मगर पहले परिवार के साथ बैठक कर फैसला लेंगे।

“मैं उसे छोड़ना नहीं चाहता। मैं चाहता हूं कि वह दो दिन सोच ले, समझ ले और अगर उसे लगता है कि उसने गलती की है, तो सब कुछ छोड़कर वापस लौट आए। मेरे दरवाज़े उसके लिए अब भी खुले हैं।”

अभी नहीं की पुलिस से बात

जितेंद्र ने बताया कि उन्होंने अभी तक पुलिस से इस बारे में कोई संपर्क नहीं किया है, लेकिन जब भी बातचीत होगी, वे पूरी सच्चाई साझा करेंगे। उनका यह भी कहना है कि वे अपने बच्चों की परवरिश और मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए तलाक जैसा बड़ा कदम नहीं उठाना चाहते।

जस्टिस वर्मा मामले में FIR पर सवाल, धनखड़ ने मांगी जांच….यह भी पढ़े

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के