प्रदेश के अधिकांश शहर शीतलहर की चपेट में, राजधानी में बह रही बर्फीली हवा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

भोपाल: मध्यप्रदेश में बर्फीली हवाओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालत यह है कि अधिकांश शहरों में कड़ाके की ठंड से सामान्य जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं शीतलहर के चलत कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अधिकतम शहरों के दिन का तापमान 20 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 3 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। यह स्थिति अलग-अलग जिलों की है। वहीं प्रदेश का सबसे कम तापमान हिल स्टेशन पचपढ़ी में 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

राजधानी में बर्फीली हवाओं से लोग परेशान
बता दें कि राजधानी में शनिवार रात सबसे ठंडी रही, दरअसल हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में हुई बर्फबारी के चलते मध्यप्रदेश में तापमान में भारी गिरावटी दर्ज की जा रही है। वहीं राजधानी भोपाल शनिवार की रात बर्फीली हवाओं की चपेट में रहा।

30 से अधिक जिलों में शीतलहर अलर्ट
मौसम विभाग ने आज 30 से अधिक जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, वहींए कई जिलों में कोल्ड डे का असर देखने को मिल रहा है, फिलहाल इस पूरे हफ्ते मौसम ऐसे ही रहने की उम्मीद है, इस दौरान न्यूनतम तापमान में कुछ और गिरावट दर्ज की सकती है मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी भोपाल, जबलपुर, राजगढ़, रतलाम, उमरिया, मंडला, सिवनी, गुना, नर्मदापुरम, बड़वानी, नीमच, शाजापुर, शहडोल, जबलपुर, सिवनी, सागर, पचमढ़ी, सीहोर और कटनी में शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है मौसम विभाग के मुताबिक, दिसंबर माह के अंत से जनवरी में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव यानी, सर्द हवाओं के साथ घना कोहरा छा, रहने की संभावना है।

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय