By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > स्वदेश स्पेशल > Mosquito Bite Itching : मच्छर या कीड़े के काटने पर खुजली करना पड़ सकता है भारी! जानिए क्यों बढ़ जाती है सूजन और जलन
स्वदेश स्पेशल

Mosquito Bite Itching : मच्छर या कीड़े के काटने पर खुजली करना पड़ सकता है भारी! जानिए क्यों बढ़ जाती है सूजन और जलन

Rajkumar Sisodiya
Last updated: July 2, 2026 12:49 pm
By Rajkumar Sisodiya
Share
4 Min Read
मच्छर के काटने के बाद खुजली करती हुई महिला।
मच्छर या कीड़े के काटने पर बार-बार खुजली करना त्वचा की सूजन और संक्रमण का कारण बन सकता है।
SHARE

Mosquito Bite Itching : मच्छर के काटने पर क्यों होती है खुजली?

Mosquito Bite Itching : बरसात के मौसम में मच्छर और अन्य कीड़ों के काटने की समस्या आम हो जाती है। इनके काटने के बाद त्वचा पर तेज खुजली होती है, जिसे रोक पाना कई बार मुश्किल हो जाता है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि खुजली करने से कुछ देर की राहत जरूर मिलती है, लेकिन इससे समस्या और बढ़ सकती है।

Contents
Mosquito Bite Itching : मच्छर के काटने पर क्यों होती है खुजली?Mosquito Bite Itching : रिसर्च में क्या सामने आया?Mosquito Bite Itching : खुजलाने से शरीर में क्या होता है?Mosquito Bite Itching : खुजलाने से राहत क्यों मिलती है?Mosquito Bite Itching : खुजली होने पर क्या करें?
Mosquito Bite Itching

मानसून आने से पहले खाएं ये 6 चीजें, बदलते मौसम में भी रहेंगे हेल्दी

Mosquito Bite Itching : रिसर्च में क्या सामने आया?

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग के वैज्ञानिकों ने अपनी एक रिसर्च में पाया कि मच्छर या कीड़े के काटे गए स्थान को खुजलाने से शरीर में ऐसी जैविक प्रक्रिया शुरू हो जाती है, जिससे सूजन, लालिमा और जलन बढ़ जाती है। शोध के दौरान वैज्ञानिकों ने चूहों पर परीक्षण किया। जिन चूहों को खुजलाने से रोका गया, उनमें सूजन और त्वचा की जलन काफी कम रही। वहीं, जो चूहे खुजलाते रहे, उनमें एलर्जी और सूजन अधिक देखी गई।

Mosquito Bite Itching : खुजलाने से शरीर में क्या होता है?

त्वचा में मौजूद मास्ट सेल्स (Mast Cells) शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली का हिस्सा होती हैं। जब मच्छर या कीड़ा काटता है, तो ये कोशिकाएं हिस्टामिन (Histamine) नामक रसायन छोड़ती हैं, जिससे खुजली शुरू होती है।

जब आप उस जगह को खुजलाते हैं, तो नसों से सब्सटेंस पी (Substance P) नामक केमिकल निकलता है, जो मास्ट सेल्स को और अधिक सक्रिय कर देता है। इसके कारण—

  • सूजन बढ़ जाती है।
  • खुजली और तेज हो जाती है।
  • त्वचा लाल पड़ सकती है।
  • संक्रमण (Infection) का खतरा बढ़ जाता है।
  • त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।
  • मच्छर काटने के बाद खुजली न करें।

विशेषज्ञों के मुताबिक यदि मच्छर काटने के बाद आप 5 से 10 मिनट तक खुजली करने से बच जाएं, तो अधिकांश मामलों में खुजली अपने आप कम होने लगती है। लेकिन बार-बार खुजलाने से छोटा-सा दाना कई दिनों तक सूजन और जलन का कारण बन सकता है।

Mosquito Bite Itching : खुजलाने से राहत क्यों मिलती है?

गर्मी में चेहरे पर केले का छिलके लगाने के फायदे!

वैज्ञानिकों का मानना है कि खुजलाने से हल्का दर्द महसूस होता है, जिससे कुछ समय के लिए दिमाग का ध्यान खुजली से हट जाता है। इसी वजह से थोड़ी देर राहत महसूस होती है, लेकिन वास्तव में त्वचा के अंदर सूजन बढ़ने लगती है।

Mosquito Bite Itching : खुजली होने पर क्या करें?

अगर मच्छर, कीड़े या एलर्जी की वजह से खुजली हो रही है तो डॉक्टर निम्न उपाय अपनाने की सलाह देते हैं :-

  • हाइड्रोकार्टिजोन (Hydrocortisone) क्रीम लगाएं।
  • कैलामाइन (Calamine) लोशन का इस्तेमाल करें।
  • बर्फ या आइस पैक से सिकाई करें।
  • ओटमील (Oatmeal) बाथ लें।
  • मेंथॉल युक्त क्रीम लगाएं।
  • जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से एंटीहिस्टामिन दवा लें।
  • इन बातों का रखें ध्यान

यदि खुजली के साथ तेज सूजन, पस, सांस लेने में तकलीफ या पूरे शरीर में एलर्जी जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बार-बार खुजलाने से त्वचा पर बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है।

read more : चेहरे की झुर्रियां और दाग-धब्बे होंगे गायब, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

TAGGED:AllergyHealth Newshealth tipsItchingMedical ResearchMonsoon HealthMosquito BiteMosquito Bite ItchingSkin AllergySkin Careखुजली का घरेलू उपायखुजली से बचावत्वचा की एलर्जीमच्छर काटने के नुकसानमच्छर काटने पर खुजलीमच्छर के काटने का इलाजमानसून हेल्थस्किन केयरस्वास्थ्य समाचारहेल्थ टिप्स
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Pin Postस्वदेश स्पेशल

Prostate Cancer Symptoms : प्रोस्टेट कैंसर की देर से पहचान बन सकती है जानलेवा, जानें शुरुआती संकेत, जांच और बचाव के आसान उपाय

By Abhishek Singh
Andhra Pradesh COVID Cases: आंध्र प्रदेश में 16 कोरोना केस, 4 मौतें, अलर्ट जारी
Pin Postआंध्र प्रदेशदेश- विदेश

COVID 19 Returns : आंध्र प्रदेश में बढ़े कोविड-19 के मामले, 16 संक्रमित मिले, 4 मौतें; स्वास्थ्य विभाग ने की स्थिति स्पष्ट

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Pin Postस्वदेश स्पेशल

Vitamin C Rich Juice : विटामिन सी की कमी पूरी करने के लिए कौन सा जूस पिएं? इम्यूनिटी बढ़ाने और वजन घटाने में भी मिल सकती है मदद

By Abhishek Singh
Pin Postस्वदेश स्पेशल

Thigh Rash Treatment in Summer : गर्मी में थाई रैश से कैसे बचें? जानें जांघों की जलन, खुजली और रगड़ से राहत पाने के आसान उपाय

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?