,

Morena : अम्बाह में आधी रात बदमाशों का कहर, किन्नर गुरु राबिया समेत चार को बनाया बंधक

- Advertisement -
Ad imageAd image
Morena

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

हथियारों के बल पर घर में घुसे बदमाश, लाखों की लूट

Morena अम्बाह कस्बे में शनिवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। दोहरी रोड क्षेत्र में रहने वाली किन्नर गुरु राबिया के घर में आधी रात 8 से 10 अज्ञात बदमाश घुस आए। नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर गुरु राबिया और उनकी तीन शिष्यों को एक कमरे में बंद कर हाथ-पैर और मुंह बांध दिया। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी तोड़कर करीब 15 तोला सोने के जेवर, लगभग 4 किलो चांदी और 4 लाख रुपये नकद लूट लिए।

वारदात के बाद हड़कंप, पुलिस और विशेषज्ञ टीम मौके पर

Morena बदमाशों के फरार होते ही बंधन मुक्त होकर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए सुबह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल डाबर मौके पर पहुंचे। उनके निर्देश पर फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ और डॉग स्क्वाड ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के थाना क्षेत्रों से कई टीमों को तलाश में लगाया है।

अंदरूनी साजिश की आशंका, हर पहलू की जांच

Morena पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया है कि वारदात के दौरान एक बदमाश किन्नरों की भाषा में बात कर रहा था। इससे आशंका जताई जा रही है कि इस घटना में किसी स्थानीय व्यक्ति या किन्नर समुदाय से जुड़े व्यक्ति की संलिप्तता हो सकती है। इसी कारण पुलिस बाहरी गिरोह के साथ-साथ स्थानीय संदिग्धों की भी गहन जांच कर रही है। फिलहाल बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Read this: Dehli : घने कोहरे का कहर, करीब 100 ट्रेनें प्रभावित

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का