फिल्मों में नज़र आएंगी ‘मोनालीसा’, सनोज मिश्रा ने ली जीवन संवारने की ज़िम्मेदारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
'Monalisa' will be seen in films, Manoj Mishra took the responsibility of improving her life

प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ इस बार सुर्खियों में बना हुआ है। क्योंकि तरह-तरह के साधु संत और फिल्मी सितारें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। श्रद्धालुओं के बीच एक लड़की मोनालिसा भी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। महाकुंभ में फूल बेचने वाली मोनालिसा की खूबसूरती ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। देखते ही देखते लोग उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाने के लिए लंबी कतारें लगाने लगे है।

मोनालिसा, जिनका असली नाम मोनि भोसले है, इंदौर की रहने वाली हैं। वो प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष और मालाएं बेच रही थीं, तभी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। लोग उनकी खूबसूरती और खासकर उनकी आंखों की तारीफ करने लगे। वायरल होने के बाद लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए इकट्ठा होने लगे। जिसके बाद परेशान होकर मोनालिसा ने घर लौटने का फैसला किया।

मोनालिसा को मिला फिल्म का ऑफर

वायरल होने के बाद मोनालिसा की किस्मत बदल गई है। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी नई फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में कास्ट किया है। बता दें, फिल्म के लिए मोनालिसा को लीड एक्ट्रेस के रूप में चुना गया है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है और मोनालिसा को मुंबई में एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

फिल्म में राजकुमार राव के बड़े भाई का भी होगा अहम रोल

ये फिल्म राजकुमार राव के बड़े भाई अमित राव के लिए भी डेब्यू फिल्म साबित होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, वो इस फिल्म में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं सनोज मिश्रा ने एक वीडियो में बताया कि उन्होंने मोनालिसा को कास्ट करने के लिए उनके गांव का रुख किया और फिर प्रयागराज भी गए, लेकिन वो वहां नहीं मिलीं। आखिरकार, उन्होंने मोनालिसा के घर जाकर उन्हें फिल्म का ऑफर दिया। सनोज मिश्रा ने कहा कि वह मोनालिसा के करियर को संवारने की जिम्मेदारी ले रहे हैं।

सनोज मिश्रा की फिल्मों का अनुभव

बता दें कि सनोज मिश्रा पहले भी बॉलीवुड में पांच फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं, जिनमें ‘लफंगे नवाब’, ‘राम की जन्मभूमि’, ‘तराना’, ‘गांधीगिरी’ और ‘महिदपुर’ जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। वहीं मोनालिसा का ये नया सफर उनके लिए एक बड़ा मौका साबित हो सकता है।

BHIND: रेत माफिया का तांडव: भिंड कलेक्टर पर हमला, अवैध ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़वाने के लिए पथराव…यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना