,

मिज़ोरम अब देश के रेल नेटवर्क से जुड़ा, पीएम मोदी बोले- ये सिर्फ रेल नहीं, बदलाव की लाइफलाइन है

- Advertisement -
Ad imageAd image
मिज़ोरम अब देश के रेल नेटवर्क से जुड़ा, पीएम मोदी बोले- ये सिर्फ रेल नहीं, बदलाव की लाइफलाइन है

BY: MOHIT JAIN

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्थ ईस्ट दौरे पर मिज़ोरम पहुंचे। खराब मौसम के बावजूद उन्होंने आइज़ोल एयरपोर्ट से जनसभा को संबोधित किया और बैराबी-सैरांग रेल लाइन का उद्घाटन किया।

इस ऐतिहासिक रेल परियोजना से मिज़ोरम पहली बार देश के अन्य हिस्सों से सीधे जुड़ गया है। अब राजधानी आइज़ोल से दिल्ली और अन्य बड़े शहरों के लिए ट्रेन सेवा शुरू हो गई है।

नई ट्रेनों की शुरुआत

पीएम मोदी ने आइज़ोल से तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई:

  • आइज़ोल-अनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस: सप्ताह में एक दिन चलेगी।
  • सैरंग-कोलकाता ट्रेन: सप्ताह में तीन दिन चलेगी।
  • सैरंग-गुवाहाटी ट्रेन: सप्ताह में नियमित सेवा।

इन नई कनेक्शनों से नॉर्थ ईस्ट अब देश की राजधानी दिल्ली और प्रमुख शहरों से सीधे जुड़ गया है।

पीएम मोदी ने कहा- बदलाव की जीवन रेखा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह केवल एक रेलवे लाइन नहीं है, बल्कि मिज़ोरम के लिए बदलाव की जीवन रेखा है।” उन्होंने बताया कि बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन को बनाने में इंजीनियरों और कर्मचारियों के कौशल व समर्पण ने अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने यह भी कहा कि इस कनेक्शन से मिज़ोरम के किसान और व्यवसाय देशभर के बाजारों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। साथ ही, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

मिज़ोरम में हेलीकॉप्टर सेवाएं भी जल्द शुरू

पीएम मोदी ने बताया कि पूर्वोत्तर में विकास के लिए भारत सरकार लगातार काम कर रही है। मिज़ोरम में जल्द ही हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू होंगी, जिससे दूरदराज के इलाकों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

उन्होंने कहा कि पिछले ग्यारह सालों में पूर्वोत्तर के ग्रामीण सड़क नेटवर्क, मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी, बिजली, पानी और एलपीजी कनेक्शन में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।

मिज़ोरम के लिए ऐतिहासिक दिन

प्रधानमंत्री मोदी ने मिज़ोरम को “भारत की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला राज्य” बताया। उन्होंने कहा कि आइज़ोल रेलवे लाइन की आधारशिला रखने के बाद आज यह देशवासियों को समर्पित की गई है।

यह रेल कनेक्शन न केवल मिज़ोरम के लोगों की आजीविका में सुधार लाएगा बल्कि पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास में भी नया आयाम जोड़ देगा।

Moradabad PMAwasYojana : गरीब और वंचित परिवारों को मिल रहा आवास, सीएम योगी आदित्यनाथ सपना कर रहे साकार

रिपोर्ट- दानवीर सिंह, मुरादाबाद Moradabad PMAwasYojana : मुरादाबाद, सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार

Omar Abdullah Divorce: सुप्रीम कोर्ट से उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला के तलाक को मंजूरी

Omar Abdullah Divorce जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी पायल

Ankit Sharma Murder Case: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद

Ankit Sharma Murder Case दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Jamtara Theft Case: बंद पड़े घर में लाखों की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Report: Ratan kumar Jamtara Theft Case जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र

Drug Overdose Case: संदिग्ध नशे से किसान की मौत, अवैध कारोबार पर उठे सवाल

गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के कुड़का गांव में 40 वर्षीय

फिर आमने-सामने होंगे India vs Pakistan, एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले का रोमांच

Mayawati ने योगी सरकार का जताया आभार, संत रविदास नगर का नाम बहाल होने पर कही बड़ी बात

Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा

Lormi Murder Case: चरित्र शंका में कुल्हाड़ी से अधेड़ की हत्या, आरोपी हिरासत में

Lormi Murder Case में जिले के लोरमी के सुदूर वनांचल क्षेत्र मौहामाचा

Illegal Liquor Raid: अवैध शराब पर कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor Raid के दौरान छुरा थाना क्षेत्र के कांदागड़ी गांव में