Missing children Bihar : नवहट्टा थाना क्षेत्र की घटना, तीन परिवारों की बच्चियों के गायब होने से इलाके में दहशत
रिपोर्ट- रतन मिश्रा
Missing children Bihar : सहरसा, 1 मार्च 2026। बिहार के सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र से पांच नाबालिग बच्चियों के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजन बच्चियों की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं।
Missing children Bihar : जानकारी के अनुसार, नवहट्टा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 18 पिपररही गांव से तीन परिवारों की पांच बच्चियां 27 फरवरी की सुबह करीब 11:30 बजे घास काटने के लिए घर से निकली थीं। इसके बाद से वे वापस नहीं लौटीं।

Missing children Bihar : लापता बच्चियों में राधा कुमारी (17), नेहा कुमारी (14), ज्योति कुमारी (12), कोमल कुमारी (12) और प्रीति कुमारी (10) शामिल हैं। परिजनों का कहना है कि शाम करीब 4 बजे उन्हें तुलसीपुर की ओर जाते हुए देखे जाने की सूचना मिली थी। देर रात 8 से 9 बजे के बीच मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

Missing children Bihar : मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। डीएसपी मुख्यालय-2 कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार और अपर थानाध्यक्ष रोशन कुमार के नेतृत्व में इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी तलाश कर रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
इधर परिजन लगातार प्रशासन से बच्चियों की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं।

