,

सोशल मीडिया पर दोस्ती बना नाबालिक से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Minor raped after friendship on social media, accused arrested

रिपोर्टर: लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद, 4 जून 2025 — छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘स्नैपचैट’ पर दोस्ती कर एक युवक ने नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है।

मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है। परिजनों ने लड़की के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी, जिसके बाद फिंगेश्वर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की। सोशल मीडिया और तकनीकी निगरानी की मदद से पुलिस ने आरोपी की रायपुर में मौजूदगी का सुराग लगाया।

आरोपी की पहचान धनेश्वर साहू के रूप में हुई है, जिसे रायपुर से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से नाबालिक लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने पीड़िता से स्नैपचैट पर दोस्ती की थी, फिर बातचीत के जरिए विश्वास में लेकर उसे अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया।

फिंगेश्वर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखें और सतर्क रहें, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

यह मामला एक बार फिर सोशल मीडिया के दुरुपयोग और नाबालिक बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

Lucknow Flood: बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे CM योगी, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का ऐलान

Lucknow Flood के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लखनऊ के बाढ़…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…