नाबालिग की करंट लगने से मौत: सर्विस सेंटर संचालक पर लापरवाही का केस दर्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: हीरानगर क्षेत्र में दीपावली से एक दिन पहले एक 17 वर्षीय युवक की कार वॉशिंग सेंटर में करंट लगने से मौत हो गई। मामले की जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने सर्विस सेंटर संचालक पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज किया है।

मामला कैसे सामने आया

हीरानगर पुलिस ने मृतक भोला (17) पुत्र लखन भूरियाले, निवासी नंदानगर की मौत के मामले में यूएस कार सर्विस सेंटर के मालिक उत्तम ठाकुर के खिलाफ लापरवाही का प्रकरण दर्ज किया। घटना दीपावली से एक दिन पहले हुई थी, जब भोला सेंटर पर काम करने गया था। शाम के समय वह अचानक गिर गया। साथी उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उत्तम ठाकुर कनकेश्वरी ग्राउंड के पास कार सर्विस सेंटर संचालित करता है।

सीसीटीवी फुटेज से खुलासा

सेंटर के कर्मचारी राहुल ने बताया कि भोला गाड़ी पर पाइप से पानी डाल रहा था, तभी अचानक गिर पड़ा। घटना के बाद पुलिस ने इसे संदिग्ध मानकर जांच शुरू की थी। शुरुआती शक हार्ट अटैक या सिर में चोट की दिशा में था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई। इसी आधार पर पुलिस ने सर्विस सेंटर संचालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया।

परिवार की स्थिति

मृतक के दोस्तों ने बताया कि घटना वाले दिन ही भोला काम पर आया था। जरूरत पड़ने पर उसे बुलाया गया था। उसके परिवार में बड़ा भाई भी है, जो रानीपुरा में एक दुकान पर काम करता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Aaj Ka Rashifal 13 March : रिश्तों पर क्या संकेत देती है आपकी राशियां

मेष: आज रिश्तों में संवेदनशीलता बढ़ेगी। पार्टनर की भावनाओं को समझने की

Special Screening : ‘शतक” केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन का दस्तावेज है

Special Screening : विश्व संवाद केंद्र, मध्यप्रदेश और सतपुड़ा चलचित्र समिति ने

Surguja में अवैध उत्खनन, माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई

Report by: Dinesh Gupta Surguja: सरगुजा जिले में अवैध उत्खनन और खनिज