मीका सिंह ने भोपाल में दी धमाकेदार परफॉर्मेंस, CM मोहन यादव से की मुलाकात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल: बॉलीवुड के मशहूर गायक और पार्टी किंग मीका सिंह रविवार रात भोपाल पहुंचे और डीबी सिटी मॉल के चौथे फ्लोर पर स्थित स्टूडियो X O में लाइव परफॉर्मेंस देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। अगले दिन सोमवार को उन्होंने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। सीएम ने शॉल ओढ़ाकर मीका सिंह का स्वागत किया और उनका मध्य प्रदेश में आगमन पर आभार जताया।


“भोपाल न सोया सारी रात” पर झूमी भीड़

रविवार रात हुए इस शो की शुरुआत मीका ने पंजाबी अंदाज में “सत श्री अकाल भोपाल!” कहकर की। इसके बाद उन्होंने अपना आइकॉनिक ट्रैक “दमा दम मस्त कलंदर” गाया, जिससे डांस फ्लोर पर मौजूद फैन्स थिरक उठे। जब उन्होंने “सावन में लग गई आग” और “भोपाल न सोया सारी रात” गाया, तो माहौल और भी जोशीला हो गया। दर्शक हूटिंग और तालियों से उनका उत्साह बढ़ाते नजर आए।


लेट नाइट पार्टी का मिनी फेस्टिवल में बदला माहौल

मीका सिंह ने लगातार सुपरहिट गानों से पार्टी को हाई-वोल्टेज म्यूजिक नाइट में बदल दिया। उनके गानों “भोपाल का मौसम बदलेगी” और “लैला तेरी ले लेगी” ने युवाओं को डांस फ्लोर पर देर रात तक बांधे रखा।

मीका ने दर्शकों से जुड़ते हुए कहा, “आप सब सूरमा भोपाली हो और ये रात आप सबके नाम… लव यू भोपाल!” उन्होंने अपना नया गाना “लवर बॉय” भी पेश किया।क्लब की चमकदार लाइट्स, डीजे NKD के म्यूजिक और मीका सिंह के एनर्जी से यह नाइट मिनी फेस्टिवल का अहसास दिला गई।

Hanuman Jayanti Raipur: रायपुर में हनुमान जयंती की धूम, राज्यपाल रमेन डेका ने किए दर्शन

Hanuman Jayanti Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Hanuman Jayanti बड़े हर्ष

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

Monkey Terror: सक्ती में बंदरों का आतंक, 18 लोग घायल, गांवों में दहशत का माहौल

Monkey Terror: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों

रणबीर कपूर की फिल्म “Ramayana” का टीजर हुआ रिलीज, फैंस में रोमांच की लहर

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर बुधवार को रिलीज़ कर

अनीता आडवाणी की अपील खारिज, Rajesh Khanna से संबंध को नहीं मिला वैधानिक दर्जा

Rajesh Khanna: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता अनीता आडवाणी की