कांकेर में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Meeting of BJP officials concluded in Kanker

BY- ISA AHMAD

जनप्रतिनिधियों को दी गई कार्यशैली में सुधार की सलाह

कांकेर के न्यू कम्युनिटी हॉल में आज भारतीय जनता पार्टी के अपेक्षित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से अजय जमाल ने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर विचार साझा किए।

बैठक की शुरुआत में अजय जमाल ने उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों को पाकिस्तान पर हुई मिसाइल स्ट्राइक के लिए बधाई दी और इसे देश की सामरिक शक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर समस्याओं का समाधान ढूंढना है।

अजय जमाल ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि आज के दौर में जनप्रतिनिधियों को सिर्फ पद नहीं बल्कि कार्यशैली भी सीखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर आवेदन देना चाहिए, साथ ही संगठन के प्रमुखों को भी अवगत कराना जरूरी है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि आज छत्तीसगढ़ में पार्लियामेंट से लेकर स्थानीय निकाय तक भाजपा के प्रतिनिधि मौजूद हैं, ऐसे में उनकी भूमिका सिर्फ प्रतिनिधित्व तक सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि उन्हें जनता की समस्याओं को समझकर उसका निराकरण करने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

अजय जमाल ने जनप्रतिनिधियों को यह सलाह भी दी कि राजनीति को समाज की समस्याओं और चुनौतियों के साथ जोड़कर देखा जाए। उन्होंने आह्वान किया कि हर समाज में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता तैयार किए जाएं और यदि कहीं आवश्यकता हो तो संगठन इस कार्य के लिए हरसंभव सहयोग करेगा।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष रूप से विकास कार्यों को गति देने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल सरकार का काम नहीं बल्कि हर जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

रिपोर्ट – प्रशांत जोशी, कांकेर

Haridwar Kumbh2027 : शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने CCTV कंट्रोल रूम और हर की पौड़ी का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: धर्मराज Haridwar Kumbh2027 : हरिद्वार, अगले वर्ष प्रस्तावित 2027 महाकुंभ को

KhairagarhNews : उप जेल सलोनी से ‘फरारी’ की खबर पर मचा हड़कंप, प्रशासन ने बताया भ्रामक जांच शुरू

संवाददाता: खिलेश वर्मा KhairagarhNews : खैरागढ़ जिले के सलोनी स्थित उप जेल

ViralVideo : रील के चक्कर में जेल, नकली पिस्टल लहराकर बनाया वीडियो

ViralVideo : सोशल मीडिया रील के चक्कर में फैलाई दहशत, पुलिस ने

Nawada नवादा में छात्र शक्ति का प्रदर्शन: यूजीसी नियमों को लागू करने की मांग, छात्रों ने सड़क पर भरी हुंकार

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

Pilibhit: पूर्व सिपाही के प्रॉपर्टी ऑफिस में संदिग्ध मौत, छत से लटका मिला नौकर का शव

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit । शहर के आईटीआई (ITI) क्षेत्र में शुक्रवार

Barabanki : सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार: दो दिनों से थे ‘लापता’, बाराबंकी पुलिस ने कार्रवाई की पुष्टि की

Barabanki । समाजवादी पार्टी के तेज-तर्रार टीवी पैनलिस्ट और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज

HIV Care : एड्स अब जानलेवा नहीं, शुगर-बीपी जैसी सामान्य बीमारी: डॉ. अमन शर्मा

HIV Care : PGI चंडीगढ़ की बड़ी कामयाबी, HIV पॉजिटिव माता-पिता से

Pilibhit: ओढ़ाझार में बिना नोटिस गरजा बुलडोजर, महिलाओं के विरोध के बीच घर ढहाने पर हंगामा

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit । जिले के बिलसंडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ओढ़ाझार

Muzaffarnagar: शामली बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार