Mauganj assault case: घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mauganj assault case

Report by: Abhay Mishra, Edit by: Priyanshi Soni

Mauganj assault case: मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दुबिया में दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है।

Mauganj assault case: जमीनी विवाद बना हिंसा की वजह

जानकारी के अनुसार, यह मामला पुराने जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। पीड़ित ज्ञानेन्द्र तिवारी ने आरोप लगाया है कि गांव के ही सुरेन्द्र गिरी और पुष्कर गिरी अचानक उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने घर की महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी।

Mauganj assault case

Mauganj assault case: लाठी-डंडों से पूरे परिवार पर हमला

घटना के दौरान जब परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों के साथ आए अन्य लोग भी लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पूरे परिवार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। हमले में फरियादी की पत्नी, भाई सहित मासूम भतीजे और भतीजियों को भी गंभीर चोटें आई हैं।

Mauganj assault case: जान से मारने की दी धमकी

पीड़ित परिवार का आरोप है कि मारपीट के बाद दबंगों ने खुलेआम जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे गांव में भय का माहौल बना हुआ है।

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शाहपुर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें: Magh Mela special trains: माघ मेले के दौरान चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, स्टेशन पर फिर बनेगा होल्डिंग एरिया

Raipur : खरोरा का सनसनीखेज मामला, पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या

Raipur : रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय किशोर

Chhattisgarh : नादिया में होली महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कबीर मठ को दी लाखों की सौगात

रिपोर्टर : अभिलाष देवांगन Chhattisgarh : राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड के

RAIPUR NEWS : कांग्रेस पार्टी की पूर्व उम्मीदवार दीप्ति दुबे ने भाजपा पर किए वादाखिलाफी के आरोप

रिपोर्टर:प्रविंस मनहर RAIPUR NEWS : नगर निगम महापौर चुनाव में कांग्रेस की

Madhya Pradesh : प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार 'आत्मनिर्भर

Chhattisgarh : रायगढ़ में घरघोड़ा–कुडुमकेला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो चालक जिंदा जलकर मौत

Chhattisgarh : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा और कुडुमकेला के बीच कुरकुट नाला

Supaul : राजेंद्र प्रसाद यादव की हैट्रिक, लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुने गए जदयू जिलाध्यक्ष

रिपोर्ट: अजीत ठाकुर Supaul : जिला मुख्यालय स्थित शहनाई रिजॉर्ट में रविवार

Pakhanzur Police : पखांजूर पुलिस ने होली के मौके पर कड़ा एक्शन लिया

Pakhanzur Pohttps://en.wikipedia.org/wiki/Chhattisgarhlice : शराब पीकर वाहन चलाने वाले 7 चालकों पर भारी

Andhra Pradesh: पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 21 मजदूरों की मौत, कई घायल

Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले से एक दिल दहला देने

Pilibhit पूरनपुर सब्जी मंडी में भारी बवाल: AIMIM जिलाध्यक्ष के साथ सरेआम मारपीट, वीडियो वायरल

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit पीलीभीत जिले के पूरनपुर कस्बा स्थित सब्जी मंडी

RAIPUR : नागपुर दौरे से लौटे डिप्टी सीएम के कई अहम ऐलान

RAIPUR : NH-30 के अधूरे हिस्से को मिली फोर लेन की हरी

Lucknow : संवेदना और सुशासन का संगम: बच्चों के ‘अभिभावक’ बने मुख्यमंत्री योगी

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहचान

Naxal Surrender: महासमुंद में 15 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Naxal Surrender: महासमुंद जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां 15

Illegal Arms Arrest: रायपुर में पिस्टल लेकर धमकाने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Illegal Arms Arrest: राजधानी रायपुर में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ

Vrindavan Spiritual Event: वृंदावन–मथुरा में जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी जी का भव्य स्वागत

Vrindavan Spiritual Event: वृंदावन और मथुरा में जगद्गुरु पूज्य स्वामी चक्रपाणि नंद

Raipur Car Accident: रायपुर में तेज रफ्तार कार बिजली खंभे से टकराई

Raipur Car Accident: राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को